Delhi Famous Food: दुनिया भर में मशहूर है करोलबाग की ये लजीज चाट, क्या आपने चखा है इनका स्वाद

अभिषेक तिवारी/दिल्ली. दिल्ली की चाट देश भर में प्रसिद्ध है. चाट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो चाह कर भी चाट नहीं खा पाते, क्योंकि वे डाइट पर रहते हैं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान कहीं ज्यादा रखते हैं. लेकिन हम आपको ऐसे चाट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आदि सभी आवश्यक तत्त्व रहते हैं.

दिल्ली के करोलबाग में फलों वाली एक ऐसी चाट की दुकान है जो 50 साल पुरानी है. इस दुकान की शुरुआत लाला ओम प्रकाश ने 50 बरस पहले की थी. उस समय यह चाट मात्र 40 पैसे प्लेट बिकती थी. अब इस चाट दुकान को ओम प्रकाश के बेटे दिनेश कुमार उर्फ बिट्टू चलाते हैं और अब यहां के चाट की की कीमत 100 रुपए प्लेट है.

फलों वाली पौष्टिक चाट

इस चाट को बनाने से पहले सभी फल फ्रिज में रखकर ठंडे किए जाते हैं. उसके बाद सभी को एक-एक कर काटा जाता है जैसे कि आम, सेब, केला, तरबूज, पाइनएप्पल, पपीता और सर्गन. उसके बाद इसमें काला नमक, खट्टे मीठे स्वाद के लिए करारा, चाट मसाला, जीरे-धनिए का मसाला, इमली और नींबू डाले जाते हैं, जिससे ये बहुत ही स्वादिष्ट और शरीर के लिए लाभदायक बन जाते हैं.

कब और कैसे जाएं चाट खाने

पौस्टिक और फलों वाली चाट खाने के लिए आपको करोलबाग आना पड़ेगा. मेट्रो स्टेशन से यह दुकान मात्र 300 मीटर की दूरी पर है. यह दुकान हफ्तो में सातों दिन दोपहर 1:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहती है.

Tags: Delhi news, Food 18, Local18, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More