सनी देओल संग सालों बाद दिखीं पत्नी पूजा, बदल चुका है लुक, हो गई हैं पहले से और भी खूबसूरत

नई दिल्ली. अपने पिता धर्मेंद्र से विरासत में हिंदी सिनेमा के ही-मैन का खिताब पाने वाले सनी देओल बस कुछ दिनों के बाद ससुर बनने वाले हैं. बेटा करण देओल घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार है. घर में शादी से पहले के रीति-रिवाज शुरू हो गए हैं. घर मेहमानों से गुलजार है. रोका सेरेमनी में कई मेहमान नजर आए. इस खास पल के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. होने वाले दूल्हा-दुल्हन के अलावा एक तस्वीर पर लोगों की नजरें जा चुकीं, ये तस्वीर थी दृशा की होने वाली ‘सासू मां’ यानी सनी देओल की पत्नी की.

बेटे की शादी के लिए जश्न में डूबी सनी देओल सालों बाद पत्नी पूजा के साथ स्पॉट हुए, जिनको देख फैंस काफी खुश हैं. बेटे की रोका सेरेमनी की खुशी चेहरे से साफ झलक रही थी. करण देओल अपने मां के काफी क्लोज हैं और उन्हें बहुत प्यार करते हैं.

बेटे की रोका सेरेमनी में चेहरे पर दिखी खुशी
18 जून के धर्मेंद्र के पोते की शादी है और दृशा आचार्य देओल परिवार की बहू ऑफिशियली तौर पर बन जाएंगी. हाल ही में घर में रोके का कार्यक्रम रखा गया था, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी. इन तस्वीरों और वीडियो के बीच होने वाले बन्ने की मम्मी यानी सनी देओल की पत्नी पूजा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

पार्टी की इनसाइड वीडियों में दिखी झलक
सालों बाद सनी और पूजा को साथ देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. पार्टी की इनसाइड तस्वीरों में पूजा बेहद खुश नजर आ रही हैं. ये फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन का माहौल इसलिए बन गया, क्योंकि पूजा पैपराजी के सामने कम पोज देती हैं. अब जब घर में शादी का माहौल है और सालों बात सनी और पूजा साथ नजर आते हैं, तो ये सेलिब्रेशन डबल हो जाता है.

sunny deol, sunny deol wife pooja deol, pooja deol rare photos, pooja deo lvideos from karan deol drisha acharya pre wedding function, Sunny Deol son Karan Deol Pre Wedding Celebration, Karan Deol to be wife, Karan Deol wife name, Karan Deol ki shaadi, pooja deol first time surfaced, karan deol drisha acharya wedding date, deol Family, deol Family Function, sunny deol-pooja deol seen together

सालों बाद साथ में स्पॉट हुए सनी और पूजा
एक तस्वीर में सनी और पूजा परिवार के बाकी लोगों के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. सालों बाद ये कपल एक साथ एक फ्रेम में नजर आया है. रोका सेरेमनी में पूजा बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. ओपन हेयर्स के साथ उन्होंने बहुत ही कम मेकअप किया था. बहू के घर आने की खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है.

sunny deol, sunny deol wife pooja deol, pooja deol rare photos, pooja deo lvideos from karan deol drisha acharya pre wedding function, Sunny Deol son Karan Deol Pre Wedding Celebration, Karan Deol to be wife, Karan Deol wife name, Karan Deol ki shaadi, pooja deol first time surfaced, karan deol drisha acharya wedding date, deol Family, deol Family Function, sunny deol-pooja deol seen together

1984 में हुई थी सनी-पूजा की सीक्रेट मैरिज
सनी देओल और पूजा देओल की शादी किस तारीख को हुई थी, यह अभी भी किसी रहस्य से कम नहीं है. लेकिन बताया जाता है कि वह साल 1984 का था. यह शादी लंदन में हुई थी, जो बेहद सीक्रेट थी.लोगों को इसके बारे में तब पता चला था, जब एक मैगजीन में उनकी शादी की तस्वीरें लीक हो गई थीं. पेशे से पूजा राइटर हैं और वह देओल परिवार की बाकी बहूओं की तरह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

Tags: Karan Deol, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More