NEET Result: बीमार दादी को देख…डॉक्टर बनने की ठानी, हिमांशु को दूसरे प्रयास में मिली सफलता

शशिकांत ओझा/पलामू. नीट में पलामू के लहलहे के रहने वाले हिमांशु तिवारी को 720 में 663 अंक हासिल हुए हैं. इस परीक्षा में उन्होंने 3995वीं रैंक हासिल की है. हिमांशु के पिता आशुतोष तिवारी झारखंड विधानसभा में अनुसेवक हैं और माता अंजनी देवी गृहणी हैं. बेटे की सफलता पर माता-पिता बेहद खुश हैं.

हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भैया अविनाश तिवारी को दिया है, जिन्होंने उसका मार्गदर्शन किया. हिमांशु की 12वीं तक की पढ़ाई विवेकानंद स्कूल, रांची से हुई है. इसके साथ रांची बायोम इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी की. साथ ही फिजिक्स वाला का ऑनलाइन कोर्स खरीदा था. बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करता था. दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है. वह सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं.

बीमार दादी को देख डॉक्टर बनने का लिया संकल्प
हिमांशु ने बताया की वर्ष 2019 में दादी की तबीयत बेहद खराब हो गई थी. रात में ही गांव से रांची लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऑपरेशन के बाद 1 महीने तक वह बेड रेस्ट पर रहीं. उनकी तकलीफ देखकर लगा कि हमारे परिवार में कोई डॉक्टर रहता तो शायद उनको और अच्छा इलाज मिल पाता. फिर कोरोना काल में इतनी बड़ी महामारी से लोगों की मृत्यु देखने के बाद डॉक्टर बनने का निर्णय लिया. अब नीट का रिजल्ट आने के बाद डॉक्टर बनने का सपना पूरा होता दिख रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2023, 13:56 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More