
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य देव नियमित रूप से अपनी राशि में बदलाव करते रहते हैं. सूर्य देव के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलता है. हालांकि सूर्य देव अभी वृषभ राशि में विचरण कर रहे हैं. जबकि 15 जून को सूर्य देव का वृषभ राशि में 1 साल पूरा हो जाएगा. इसके बाद सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के मुताबिक, सूर्य देव 32 दिनों तक मिथुन राशि में रहेंगे. उसके बाद 17 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे. ऐसी स्थिति में सूर्य देव के मिथुन राशि में गोचर करना 4 राशियों के लिए सबसे अच्छा रहने वाला है. साथ ही बताया कि इस दौरान सोया हुआ भाग जग सकता है. हर कार में तरक्की मिलेगी. घर में सुख समृद्धि आएगी तो चलिए जानते हैं.
15 जून शाम 6:29 पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि 15 जून शाम 6:29 पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है, लेकिन चार राशि ऐसी हैं जिस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है. इसमें कुंभ राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और मेष राशि के जातक शामिल हैं.
मेष राशि: सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातक के कामों में वृद्धि होगी. घर में मांगलिक कार्य होंगे. इसके साथ व्यापार में वृद्धि होने के साथ पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी.
कुंभ राशि: इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी, तो बिजनेस में तरक्की मिलेगी. इसके साथ कारोबार में विस्तार होगा. वहीं, सरकारी नौकरी कर रहे छात्राओं को सुनहरा अवसर प्रदान होगा. इसके अलावा जीवन साथी के साथ मजबूत संबंध बनेंगे और आय में वृद्धि होगी.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए काम में सफलता मिलेगी. समाज में प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा. साथ ही कामकाज भी वृद्धि होगी. सूर्य देव की कृपा से घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी .
Panchak June 2023: आज से शुरू हुए पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी. जबकि नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों के लिए नए ऑफर मिलेंगे. इसके अलावा कार्य क्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने के साथ घर में सुख शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी . (नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है. न्यूज़ 18इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Local18, Religion 18
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 11:16 IST






