6 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई संयुक्त बी एड प्रवेश परीक्षा,04 सेक्टर, 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 पर्यवेक्षक एवं 03 केन्द्र प्रतिनिधि तैनात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में 6 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई संयुक्त बी एड प्रवेश परीक्षा,04 सेक्टर, 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 पर्यवेक्षक एवं 03 केन्द्र प्रतिनिधि तैनात,

यूपी के कौशाम्बी जिले के 6 परीक्षा केंद्रों पर यूपी संयुक्त बी0एड0 प्रवेश परीक्षा-2023-25 शुरू हो गई है,यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।प्रवेश परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए  04 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 06 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 पर्यवेक्षक एवं 03 केन्द्र प्रतिनिधि तैनात किए है।

डीएम सुजीत कुमार ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेंगी।

कौशाम्बी जनपद में उ0प्र0 बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 06 केन्द्र-दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, कस्तूरबा गॉधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी, नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी, हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी, भवन्स मेहता महाविद्यालय भरवारी एवं महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचन्द्र बनाये गये हैं।

इस परीक्षा में कुल 2453 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें। यह परीक्षा 02 पालियों-प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 09 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित की गई है।वही परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें