Wrestlers Protest: पहलवान धरने पर लौटेंगे या नहीं, आज होगा तय, बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट पेश हो सकती है

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



नई दिल्‍ली. भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh)के खिलाफ महिला रेसलर्स के यौन उत्‍पीड़न के आरोपों की जांच लगभग पूरी हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्‍ली पुलिस इस मामले में गुरुवार को चार्जशीट दाखिल कर सकती है.बता दें, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले में 7 जून को ओलिंपिक खेलों में पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक से मुलाकात की थी और आश्‍वस्‍त किया था कि मामले में 15 जून तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. इसके बाद प्रदर्शनकारी रेसलर्स ने अपना आंदोलन स्‍थगित कर दिया था.

एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘चूंकि खेल मंत्री ने रेसलर्स को 15 जून तक चार्जशीट फाइल करने का आश्‍वासन दिया है, हम इसका पालन करेंगे.’ गौरतलब है कि अपनी जांच के लिए दिल्‍ली पुलिस ने पांच देशों के कुश्ती महासंघों को पत्र लिखकर बृजभूषण के यौन उत्‍पीड़न की कथित घटनाओं के संबंध में जानकारी मांगी है, इस महासंघों के जवाब का अभी इंतजार हो रहा है. अधिकारियों ने बताया कि महासंघों की ओरसे जवाब मिल जाने के बाद इस मामले में सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

उन्‍होंने बताया कि टूर्नामेंट के फोटो-वीडियो और उन जगहों के CCTV फुटेज की मांग करते हुए नोटिस भेजे गए थे, जहां रेसलर्स मैचों के दौरान रुके थे. बता दें, बृजभूषण यौन उत्‍पीड़न मामले में स्‍पेशल इनवेस्‍टीगेशन टीम ने अब तक 180 से अधिक लोगों से पूछताछ की है. गोंडा में बृजभूषण सिंह के आवास पर भी टीम पहुंची थी जहां इसने WFIप्रमुख के रिश्तेदारों, सहयोगियों और हाउस स्टाफ के बयान दर्ज किए थे.

जांच टीम एक महिला रेसलर को बृजभूषण सिंह के दिल्‍ली स्थित आधिकारिक आवास पर भी ले गई थी ताकि कथित अपराध से जुड़ी घटनाओं के क्रम को ‘रीक्रिएट’ किया जा सके.आंदोलनकारी रेसलर्स ने निर्धारित अवधि तक चार्जशीट दाखिल नहीं होने की स्थिति में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें