Biparjoy Cyclone Live: आज गुजरात से टकराएगा ‘बिपरजॉय’ चक्रवात, 74000 से अधिक लोग शिफ्ट, 76 ट्रेनें रद्द

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अहमदाबाद. गुजरात के कच्छ जिले में बृहस्पतिवार को जखाऊ बंदरगाह के पास चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की संभावित दस्तक से पहले राज्य प्रशासन ने तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को एहतियात के तौर पर स्थानांतरित कर दिया है और बचाव एवं राहत उपायों के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है.

मौसम विभाग ने कहा कि अरब सागर में सक्रिय चक्रवात के गुजरात तट की ओर बढ़ने के साथ, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई. मई 2021 में ‘ताउते’ चक्रवात के बाद दो साल के भीतर राज्य में आने वाला यह दूसरा चक्रवात होगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बृहस्पतिवार शाम को ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में जखाऊ बंदरगाह के पास पहुंचेगा और इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बुधवार रात गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर समग्र स्थिति व प्रशासन द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की समीक्षा की.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें