Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों का दोस्तों से होगा झगड़ा, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभ दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 15 June 2023)

आपके तन-मन में सुस्ती और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में भय रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद से आपके मन में डर का भाव रहेगा. समय पर भोजन और नींद नहीं मिलेगी. दोस्तों से नुकसान होने अथवा उनके साथ मतभेद होने की आशंका है. अधिक खर्च से बचें.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 15 June 2023)

आज चिंता मुक्त होने से आप राहत महसूस करेंगे. आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी. बुजुर्गों और मित्रों से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं. स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा. दांपत्य जीवन में अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 15 June 2023)

आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है. निर्धारित काम पूरे होंगे. आय बढ़ेगी. परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन शांति से गुजरेगा और सभी काम पूरे हो जाएंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें