बाबर आजम ने अपनाया एमएस धोनी वाला अंदाज, सफर में साइड किया फोन, देखते ही देखते हुए वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बाबर आजम ने दिखाया धोनी वाला अंदाज.
आईसीसी रैंकिंग्स में बाबर आजम का जलवा.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम दुनियाभर में चलता है. फिर चाहे वह मैदान में हो या फिर मैदान के बाहर. माही अक्सर अपने अलग अंदाज और शांत स्वभाव के लिए मशहूर रहते हैं. हाल ही में धोनी ने आईपीएल के 16वें सीजन में अपना डंका बजाया और चतुर चालाकी भरी कप्तानी से चेन्नई को 5वीं ट्रॉफी का मालिक बना दिया. सीजन खत्म होते ही धोनी एक बार फिर अपनी दुनिया में लीन हो चुके हैं. वह सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि अपने फोन से ही काफी दूर रहते हैं. अब कुछ ऐसा ही अंदाज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने दिखाया है.

क्रिकेट जगत में प्लेयर्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं साथ ही सफर के दौरान फोन में समय बिताते नजर आते हैं. लेकिन धोनी इन सभी से अलग जिंदगी जी रहे हैं. सफर करने के दौरान माही के कई फोटोज सामने आए जिसमें वह किताबों फोन नहीं बल्कि किताबों में व्यस्त दिखे. हाल ही में कैप्टन कूल की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह भगवत गीता के साथ नजर आ रहे थे. इसी अंदाज में अब बाबर आजम भी दिखे हैं. बाबर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह फ्लाइट में कोई किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘कहानियों के माध्यम से यात्रा.’

MS Dhoni Pics

Babar Azam

आईसीसी रैंकिंग में है बाबर आजम का जलवा

बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है. इस बात की गवाही ताजी आईसीसी रैंकिंग की लिस्ट दे रही है. टेस्ट की बात करें तो बाबर 862 रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर हैं. वहीं, एकदिवसीय फॉर्मेट में बाबर ने टॉप पर कब्जा जमा रखा है. टी20 की बात करें तो पहले स्थान पर टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव का नाम है जिनकी रेटिंग 906 है. इस लिस्ट में बाबर का नाम तीसरे स्थान पर है उन्होंने टी20 में 756 की रेटिंग हासिल की है.

Tags: Babar Azam, Ms dhoni, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें