PVR से 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदें मूवी टिकट, सिर्फ इस फिल्म के लिए है ऑफर, नोट कर लें कोड


हाइलाइट्स

The Flash की मूवी टिकट पर मिलेगा 50 प्रतिशत डिस्काउंट
केवल PVR ऐप पर मिलेगा डिस्काउंट का फायदा
फ्लैश सेल की टाइमिंग नोटिफिकेशन के जरिए बताई जाएगी

नई दिल्ली. PVR सिनेमा देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में से एक है. फिलहाल कंपनी DC फैन्स के लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आई है. कंपनी अपकमिंग DC फिल्म The Flash पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रही है. इसे भारत में थिएटर में 15 जून को रिलीज किया जाएगा. जहां तक टिकट पर डिस्काउंट की बात है तो ये केवल चुनिंदा टिकट पर हर दिन सीमित समय के लिए मिलेगा.

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक फ्लैश सेल का आयोजन 12 जून से 14 जून के बीच किया जाएगा. हर सेल 20 मिनट की रहेगी. हर फ्लैश सेल में यूजर्स के पास 50 टिकट में 50 प्रतिशत डिस्काउंट पाने का मौका होगा. ये सेल ऐप पर एक्सक्लूसिव तौर पर आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Vivo का 16GB रैम वाला फोन हो गया इतना सस्ता, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन

फ्लैश मूवी टिकट पर ऐसे पाएं 50 प्रतिशत डिस्काउंट

  • वेबसाइट के मुताबिक डिस्काउंट पाने के लिए ग्राहकों को ऑफिशियल PVR ऐप को डाउनलोड करना होगा. इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.
  • इसके बाद ग्राहकों को PVR ऐप के लिए पुश नोटिफिकेशन्स को ऑन करना होगा. ताकि आपको फ्लैश सेल के लिए टाइमली अपडेट्स मिलते रहें.
  • इसके बाद PVR के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स को फॉलो करना होगा. ताकि आपको फ्लैश सेल टाइम स्लॉट्स के लिए हिंट मिलता रहे.
  • हर दिन सेल का आयोजन दो बार किया जाएगा. हर स्लॉट के लिए निश्चित समय पुश नोटिफिकेशन के जरिए ही बताया जाएगा.
  • सेल शुरू होने के बाद टिकट खरीदने के दौरान FLASHSALE नाम के कोड को इस्तेमाल करना होगा. तभी ग्राहकों को टिकट पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल पाएगा.

सुपरहीरो फिल्म

द फ्लैश एक अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म है. इसे एंडी मुशिएती ने डायरेक्ट किया है और इसका स्क्रीनप्ले क्रिस्टीना हॉडसन ने लिखा है. इस फिल्म में बैरी एलन के रूप में मुख्य भूमिका में एज्रा मिलर हैं, जिन्हें द फ्लैश के नाम से भी जाना जाता है.

Tags: Apps, Cinema, Hollywood movies, Tech news hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More