Chhattisgarh News : बढ़ती गर्मी और लू के कारण छत्तीसगढ़ में 26 जून तक स्कूल बंद, CM ने दिया निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. छत्‍तीसगढ़ में स्‍कूली बच्‍चों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है. ऐसे में छत्‍तीसगढ़ की बघेल सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को 25 जून तक बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर आगामी 26 जून से सभी स्कूलों के खोलने के निर्देश जारी किया हैं.

आपको बता दें कि आगामी 16 जून से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाना था. छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय पर बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी से राहत देने के लिए अब स्कूलों को 16 जून के बजाय आगामी 26 जून से खोलने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आदेश के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों ने सरकार के इस फैसले पर धन्यवाद दिया है.

गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी
भीषण गर्मी के कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून से बढ़ाकर अब 26 जून तक कर दिया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीषण गर्मी की वजह से छत्‍तीसगढ़ के सभी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री बघेल ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं. जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अब 26 जून से स्कूल खुलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है.

43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी है. रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, मुंगेली सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सूरज की तपिश अभी बनी हुई है. रायपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 19:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें