
हाइलाइट्स
सीहोर के गांव में 6 जून को 3 साल की मासूम सृष्टि की खुले बोरवेल में गिरने की वजह से मौत हो गई थी.
कोर्ट ने कहा – भूजल तक पहुंचने के लिए मूल्यवान संसाधन बोरवेल साइलेंट किलर बन गए हैं.
लापरवाही, जागरूकता में कमी तथा अपर्याप्त सुरक्षा उपायों की वजह से हादसे हो रहे हैं.
भोपाल. मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में महज तीन साल की बच्ची सृष्टि के गिरने से हुई मौत के मामले में हाइकोर्ट भी सक्रिय हो गया है. कोर्ट ने मंगलवार को मामले का स्वत: संज्ञान लिया.
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच ने सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव और पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बेंच ने कहा है कि बोरवेल साइलेंट किलर साबित हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण लापरवाही, जागरूकता में कमी तथा अपर्याप्त सुरक्षा उपाय है. चार हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी.
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पर से रोक हटी, 15 से 30 जून तक हो सकेंगे तबादले
6 जून को गिरी थी सृष्टि, रेस्क्यू में नहीं बच पाई थी जान
सीहोर जिले के ग्राम मुगावली में छह जून को तीन साल की मासूम सृष्टि खेलते समय खेत में खुले बोरवेल में गिर गयी थी. बच्ची बोलवेल में 40 फीट अंदर फंसी थी. उसे बचाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही रोबोटिक विशेषज्ञों, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ कर्मियों की टीम ने मेहनत की. रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग 50 घंटे तक चला. जब उसे बाहर निकाल गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में चुनाव है! ‘नेताजी’ के दौरों व प्रचार के लिए चमकेंगी हवाई पटि्टयां, उतर सकेंगे जेट प्लेन
बोरवेल दुर्घटनाएं समाज के लिए काली छाया
कोर्ट ने कहा कि बच्चों को जिंदा दफन करने वाले किलर बोरवेलों का जाल बन गया है. सूची काफी लंबी है- राजकुमार, माही, साई, नदीम, सीमा, फतेहवीर, रितेश और हाल ही में सृष्टि के साथ-साथ कई और खुशमिजाज प्यारे बच्चों की मौत बोरवेल में गिरने से हुई है. कुछ को बचा लिया गया. कुछ इस गहरी और अंधेरी खाई में खो गए. बोरवेल दुर्घटनाएं समाज के लिए काली छाया हैं. ऐसी घटनाओं से पूरे देश व परिवारों को असहनीय पीड़ा देती है. भूजल तक पहुंचने के लिए मूल्यवान संसाधन बोरवेल साइलेंट किलर बन गए हैं.
.
Tags: Madhya Pradesh government, Madhya Pradesh High Court, Madhya pradesh news, Mp high court, Mp news live today, MP News Today
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 19:51 IST






