
नई दिल्ली. अगर कुछ पाना हो तो उम्र मायने नहीं रखती ये एक बार फिर साबित हो गया. दरअसल, 14 साल की उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे होते हैं लेकिन उसी आयु में कैरन काजी (Kairan Quazi) नाम का एक लड़का एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया है. कैरन स्पेसएक्स में सबसे कम उम्र के कर्मचारी हैं. हालांकि कैरन काजी को पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन (Linkedin) की ओर से बड़ी निराशा हाथ लगी है. कंपनी ने उनका अकाउंट डिलीट कर दिया है.
कंपनी का कहना है कि अभी उनकी उम्र इस अकाउंट की न्यूनतम आयु आवश्यकताओं को पूरा नहीं करती है. इस कारण वो तब अप्लाई कर सकते हैं जब वो 16 साल के हो जाए. दूसरी ओर कैरन ने काजी ने कहा कि उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के बावजूद, उनके लिंक्डइन अकाउंट को हटा दिया गया है क्योंकि कैरन काजी की उम्र प्लेटफॉर्म की न्यूनतम आयु नियमों का पालन नहीं करती है. उन्होंने इसे अतार्किक और बकवास बताते हुए इसे लेकर चिंता व्यक्त की और इस बात पर बहस की कि कैसे वे स्पेसएक्स में काम करने के योग्य हो सकते हैं, फिर भी पेशेवरों के लिए नेटवर्किंग साइट का उपयोग नहीं कर सकते हैं.
.
Tags: Elon Musk, LinkedIn, Space scientists
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 20:29 IST






