
निखिल स्वामी/ बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में बीकानेर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विस्तार एवं विश्वविद्यालय कार्यप्रणाली को कम्प्यूटराइज किया जाएगा. साथ ही दो नवीन अकादमिक भवन के लिए 36 करोड़, सेथेंटिक ट्रेक हेतु 9 करोड़, नवीन परीक्षा ब्लाॅक के लिए 4 करोड़ रुपए यहां खर्च किए जाएंगे. विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पार्कों को विकसित किया जाएगा.
इसके लिए विवि में 41 वीं बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने की. बैठक में विश्वविद्यालय का वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान पारित किया गया.विश्वविद्यालय कुलसचिव एवं कार्यवाहक वित्त नियंत्रक अरूण प्रकाश शर्मा ने प्रबन्ध बोर्ड के समक्ष विश्वविद्यालय का 195 करोड़ राशि का बजट प्रस्तुत किया. जिसका प्रबन्ध बोर्ड की ओर से अनुमोदन किया.
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के बजट में मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में विश्वविद्यालय के आधारभूत ढ़ाचे के विकास,साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय के लिए 3 करोड़, प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 3.70 करोड़, परिसर की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सीसीटीवी. कैमरे के लिए 3 करोड तथा नेटवर्किग के लिए 4 करोड़ के प्रावधान किए गए हैं.
विश्वविद्यालय में डिजिटाइजेंशन करने एवं यूनिवर्सिटी मैनेजमेन्ट सिस्टम को विकसित करने के लिए 5 करोड का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में बजट प्रावधानों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शोध उन्नयन के लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाकर आगामी सत्र में कार्यवाही सम्पादित की जाएगी.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 21:42 IST






