Weather Alert! गया में 5 दिनों तक और रौद्र रूप दिखाएगी गर्मी, प्रशासन ने जारी की यह एडवाइजरी

कुंदन कुमार/गया. सीमांचल के रास्ते बिहार में मानसून की इंट्री हो चुकी है, लेकिन दक्षिण बिहार अब भी भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में हीट वेब की स्थिति है. लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. गया जिले की बात करें तो गया का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक गया के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. भीषण गर्मी के बीच गया जिला प्रशासन ने गया के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए आग्रह किया है कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें.

15 को इन जिलों में लू की संभावना
15 जून को गया, सिवान, नालंदा और रोहतास जिले में उष्ण लूकी संभावना है. जबकि राज्य के उत्तर पूर्व के जिलों में एक दो स्थान पर वज्रपात के साथ मेघ गर्जन होने की संभावना है. वहीं नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद और भोजपुर जिला मे भीषण उष्ण लहर की संभावना है. 16 जून को गया, सिवान, बक्सर, रोहतास, भोजपुर और पटना जिला में लू की संभावना है. जबकि राज्य के उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व के जिलों में एक दो स्थान पर वज्रपात तथा मेघ गर्जन के संभावना है. वहीं औरंगाबाद, नवादा, नालंदा और शेखपुरा जिला में भीषण उष्ण लहर की संभावना है.

17 और 18 जून को उष्ण लहर की संभावना
17 जून को गया, बक्सर और शेखपुरा जिला मे उष्ण लहर की संभावना है. जबकि औरंगाबाद और रोहतास जिले में भीषण उष्ण लहर की संभावना जताई गई है. वहीं राज्य के उत्तरी तथा दक्षिणी पूर्वी भाग के जिलो में वज्रपात एवं मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है.18 जून को भोजपुर और शेखपुरा जिला में उष्ण लहर की संभावना है. जबकि औरंगाबाद, रोहतास और बक्सर जिले में भीषण उष्ण लहर की संभावना है. वही राज्य के उत्तरी तथा दक्षिणी पूर्व भाग के जिलों में वज्रपात तथा मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है.

जिलाधिकारी ने दिया यह आदेश
भीषण गर्मी को देखते गया के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम नेनिर्देश दिया कि सभी अस्पतालों तथा एंबुलेंस में आइस पैक मौजूद रहे. इसके साथ-साथ अस्पतालों में डीप फ्रीजर ओआरएस, पारासिटामोल इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था रहे. सभी आशा एवं एएनएम के पास पर्याप्त मात्रा में ओआरएस का पैकेट एवं पारासिटामोल रहे. सभी प्राइवेट एवं सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने स्तर से भी लोगों तक हीटवेव से बचाव संबंधित जागरूक करें.

इसे भी पढ़ें. VTR News : इस जंगली शहद का नहीं है कोई तोड़, स्वाद और शुद्धता में बड़े ब्रांड भी हैं फेल, आपने चखा क्या

स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी 19 जून तक रद्द
आने वाले 4 से 5 दिन पूरा अलर्ट मोड में कार्य करें. उन्होंने नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़े-बड़े आकार के कम से कम दो कमरा 24 घंटे के अंदर चिन्हित करें. उक्त स्थान पर पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर एवं बेड की व्यवस्था रखें ताकि विपरीत परिस्थिति में उक्त कमरा का प्रयोग किया जा सके. उन्होंने लोगों से अपील किया है कि 10 बजे से 4 बजे तक यथासंभव बाहरी कार्य न करें.

जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग के तमाम पदाधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी 19 जून तक रद्द करें, ताकि अच्छे ढंग से मरीजों को इलाज हो सके. उन्होंने सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने अस्पतालों में हीटवेव से आने वाले मरीजों को इलाज करें.

Tags: Bihar News in hindi, Gaya news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More