Neet Result 2023: बिहार टॉपर को मिली देश में 14वीं रैंक, प्रदेश के दूसरे टॉपर का नाम भी शशांक


सच्चिदानंद/पटना. नीट यूजी रिजल्ट 2023 का रिजल्ट जारी हो गए हैं. तमिलनाडु के प्रभंजन 720 में 720 अंक लाकर टॉपर बने हैं. दूसरे स्थान पर रहे आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती को भी 720 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं, 716 अंकों के साथ तमिलनाडु के छात्र कौस्तव बउरी तीसरे स्थान पर रहे. इस परीक्षा में बिहार से 64,916 और देश में 11,45,976 लाख परीक्षार्थी क्वालीफाई हुए हैं.

बता दें कि बिहार का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों में सुधरा है और रैंक के मामले में भी बिहार ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले साल जहां बिहार टॉपर को देश में 68वीं रैंक मिली थी, वहीं इस बार बिहार टॉपर शशांक कुमार को देश में 14वीं रैंक मिली है. इस रिजल्ट में सबसे खास बात यह रही कि बिहार टॉपर और बिहार सेकंड टॉपर दोनों का नाम शशांक ही है.

पटना के हैं शशांक कुमार
नीट यूजी परीक्षा में 715 अंक लाकर शशांक कुमार बिहार टॉपर बने हैं और देशभर में उनको 14वीं रैंक मिली है. शशांक कुमार पटना के रहने वाले हैं. वहीं देश में 20वें स्थान के साथ शशांक सिन्हा बिहार के दूसरे टॉपर हैं. उन्हें 712 अंक मिले हैं. शशांक सिन्हा कटिहार के रहने वाले हैं.

बिहार के सेकेंड टॉपर की कहानी प्रेरणादायक
नीट यूजी 2023 के रिजल्ट में 712 अंक लाने वाले शशांक सिन्हा बिहार के दूसरे टॉपर हैं. उनको देश में 20वीं रैंक मिली है. कोरोना के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था, लेकिन फिर भी हार नहीं मानी. अपनी यात्रा को साझा करते हुए शशांक कहते हैं कि नीट बहुत प्रतिस्पर्धी है, इसलिए उन्होंने और उनके शिक्षकों ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि वे पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से संशोधित करने के लिए पर्याप्त समय दें. शिक्षक हमेशा उन्हें परीक्षा के अंकों के बारे में चिंता न करने के लिए प्रेरित करते थे, क्योंकि इससे कमजोर अध्यायों का आकलन करने और उन पर अधिक काम करने और संशोधित करने की अनुमति मिलती थी.

टॉप 20 में बिहार के दो छात्र
नीट यूपी 2023 परीक्षा के परिणामों के साथ बिहार की रैंकिंग में भी इस साल सुधार देखने को मिला है. इस बार टॉप 20 में बिहार के दो छात्र हैं. बता दें कि नीट रिजल्ट में 600 वाले अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं का सरकारी कॉलेज में नामांकन हो सकेगा. नीट में सफल परीक्षार्थी का पीएमसीएच, एनएमसीएच, डीएमसीएच, जैसे मेडिकल कॉलेजों में नामांकन होगा. वहीं, पटना एम्स में दाखिला उन्हीं का हो सकेगा जो 650 से अधिक अंक लाएंगे.

Tags: Local18, NEET Topper, NEET UG 2023, PATNA NEWS

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More