इंदौर की चोइथराम फल मंडी में लगी भीषण आग, दो दुकानें हुईं खाक, लाखों का माल खत्म

अभिलाष मिश्रा/इंदौर. इंदौर की चोइथराम फल मंडी में बुधवार दोपहर को उस वक्त कोहराम मच गया, जब अचानक दो दुकानों में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि मंडी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कोई कुछ समझ पाता और आग पर काबू पाया जाता इससे पहले ही दुकानें जलकर खाक हो गईं और वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई.

आग की वजह अभी शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. वहीं एक आयशर वाहन भी आग की चपेट में आया है. आग की वज़ह से दुकानों में रखे फल, कार्टून आदि सारे सामान जलकर खाक हो गए.

बता दें कि आग लगने का हादसा दोपहर 1:30 के आसपास हुआ. पहले यह आग मंडी की 45 नंबर की दुकान पर लगी. इस दुकान का नाम राहुल फ्रूट कंपनी है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसने पास वाली दुकान नंबर 66 को भी अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण आग की चपेट में फल उतार रहा आयशर वाहन भी आ गया.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है. इस पूरे संबंध में फल व्यापारी राहुल ने बताया कि अचानक आग लगी और हम सभी कुछ समझ पाते कि आग काफी फैल गई. इस आग से लाखों का नुकसान हुआ है. दुकान नंबर 45 और 66 पूरी तरह से जल गई हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 19:51 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More