अमृता राव के पिता को इम्प्रेस करना नहीं था आसान, सुपरस्टार की लेनी पड़ी मदद, आरजे अनमोल ने खुद किया खुलासा

नई दिल्ली. ‘इश्क विश्क’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर खबरों में बनीं रहती हैं. अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शामिल हैं. अमृता और अनमोल यूं तो अक्सर ही कपल गोल्स देते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के पति ने कुछ मजेदार खुलासे किए हैं. 

दरअसल, आरजे अनमोल हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अमृता राव से जुड़े भी कई सारे दिलचस्प खुलासे किए. अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आरजे अनमोल ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता को शादी के लिए मनाना बिलकुल भी आसान काम नहीं था.

कपिल शर्मा के शो पर बातचीत के दौरान अनमोल कहते हैं, “ मैंने रेट्रो फिल्में थिएटर में दिखाने का सिलसिला शुरू किया था और मैं तीसरी मंजिल दिखा रहा था. आमिर ने कहा कि उन्हें भी आना है, उन्होंने ये फिल्म कभी बड़े पर्दे पर नहीं देखी थी. तो मैं उनके घर गया और फिर वहां से हम लोग गाड़ी में साथ में गए”. 

एक्ट्रेस के पिता के सामने की तारीफ-
अमृता राव के पति ने आगे बताया कि गाड़ी में जाने के दौरान आमिर खान ने उनके काम की काफी तारीफ की थी. अपनी तारीफ सुनकर आरजे ने एक्टर से फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी उनकी तारीफ करने को कहा था. दरअसल, उस स्क्रीनिंग में अमृता राव के पिता भी शामिल होने वाले थे. और फिर क्या था आमिर खान ने अनमोल से जैसा वादा किया था उन्होंने बिलकुल वैसा ही किया. फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर ने जमकर अनमोल की तारीफ की थी.

रेडियो के दिग्गजों ने की शिरकत-
‘द कपिल शर्मा’ शो के इस एपिसोड में रेडियो के सभी जाने माने चेहरे शामिल हुए थे और सभी ने अपनी निजी जिंदगी और फैंस से जुड़े कुछ खास मोमेंट्स शेयर किए थे. इस एपिसोड में आरजे अनमोल के साथ मलिष्का, जीतू राज, नावेद और अनुराग पांडे भी शामिल हुए थे.

Tags: Aamir khan, Amrita rao, Entertainment news.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More