Darbhanga News: दरभंगा की प्रिया क्लासिकल डांस में है मास्टर! पंजाब में जीता गोल्ड, बढ़ाया मान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. क्लासिकल डांस एक ऐसा डांस है जो अपनी कला सभ्यता को दर्शाती है. हालांकि यह डांस औरों डांस के मुकाबले काफी टफ होता है. लेकिन फिर भी कई सारे ऐसे कलाकार है जो ओडीसी नृत्य में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और अपनी मुकाम हासिल भी कर रहे हैं. ऐसी ही एक छोटी सी बच्ची महज 5 वर्ष की उम्र से क्लासिकल डांस सीख रही है. अपनी डांस से लोगों का दिल भी जीत रही है. जी हां हम बात कर रहे हैं दरभंगा जिले की सातवीं कक्षा की छात्रा प्रिया प्रभाकर जो ओडीसी नृत्य बहुत ही खूबसूरत और बेहतर तरीके से करती है.

प्रिया प्रभाकर बिहार से बाहर भी कई राज्यों में अपना ओडीसी नृत्य के माध्यम से कला का प्रदर्शन कर चुकी है. सबसे खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में पिया प्रभाकर हर प्रदर्शन में प्रथम स्थान हासिल की है. पंजाब में हुए विश्वविद्यालय स्तर के प्रोग्राम में प्रिया प्रभाकर को गोल्ड प्राइस भी मिला है. जब हमने प्रिया प्रभाकर से बात की तो उन्होंने बताया कि 5 वर्ष से ही क्लासिकल डांस सीख रही है. बिहार से बाहर मुंबई , दिल्ली, कानपुर और भी कई ऐसे राज्य है. जहां अपने डांस का प्रदर्शन किया है. सभी में फर्स्ट प्राइज हासिल किया है.

क्लासिकल में बढ़ा रही है अपनी सभ्यता को
आगे उन्होंने बताया कि बहुत ही कठिन होता है. बहुत सारे बच्चे तो क्लासिकल डांस में जाना भी नहीं चाहते हैं. क्योंकि अब बहुत हार्ड होता है. लेकिन बचपन से क्लासिकल डांस की ख्वाहिश थी. जेपी पाठक सर से प्रेरणा मिली जो क्लासिकल डांस को मैंने अच्छी तरीके से सीखा है. गौरतलब है कि जहां एक तरफ आजकल के युवा हिप हॉप की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं यह छोटी सी बच्ची क्लासिकल डांस में अपनी सभ्यता को आगे बढ़ा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें