भीषण गर्मी से हैं परेशान तो आ जाएं विवेकानंद उद्यान, सेहत भी हो जाएगी बेहतर

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. शहर, राज्य और पूरे देश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार जा रहा है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. गर्मी इतनी पड़ रही है कि त्वचा को जला दे. बिलासपुर शहर में बीचों बीच एक ऐसी जगह है जहां आप बड़ी सुबह उठकर ताजी हवा, खुला वातावरण, ठंडक भरे माहौल का आनंद ले सकते हैं.

शहर के बीचों बीच स्थित कंपनी गार्डन या विवेकानंद उद्यान में आकर आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं. सुबह 5 बजे से ही यहां लोगों की आवाजाही शुरू हो जाती है. गार्डन में लोग योग करते हैं, व्यायाम करते हैं. वहीं बड़े बुजुर्ग भी यहां सुबह ताजी हवा में बैठने और लोगों से मिलने आते हैं. कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को घुमाने लाते हैं. बच्चों के लिए यहां झूले और खेल कूद का इंतजाम भी हैं.

गार्डन के बाहर लगता है चाय का स्टॉल

सुबह की ताजी हवा और ठंडे वातावरण में खुद को पाकर लोग स्वस्थ और फ्रेश महसूस करते हैं. गार्डन में बैठने के लिए चबूतरे बनाए गए हैं. बीच में एक फाउंटेन भी है. सुंदरता के लिहाज से जगह को खास विकसित किया गया है. चारों ओर हरियाली और ठंडक प्रदान करने वाले पेड़ दिखाई देते हैं. ऐसे कई ग्रुप और लोग हैं जो यहां सालों से लगातार आ रहे हैं और अपने दिन की शुरुआत विवेकानंद उद्यान की ताजी हवा से करते हैं. चाय के प्रेमियों के लिए भी यहां सुबह होते ही गार्डन के बाहर चाय के स्टॉल मिल जाएंगे. ऐसे में यहां लोग चाय की चुस्कियों के साथ अखबार में दिन की ताजा खबर पढ़ते भी आपको दिख ही जाएंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 17:13 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More