प्रयागराज में जलवा बिखेर रहा हस्तशिल्प , शिल्प मेला में आकर्षण का केंद्र बना एंटीक कलेक्शन

अमित सिंह/प्रयागराज. किसी भी घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए ” एंटीक ” कलेक्शन का एक अपना महत्व होता है. ऐसे में प्रयागराज में चल रहा शिल्प मेला आपके लिए अच्छी जगह साबित हो सकती है. कारण कि यहां पर एंटीक चीजें बड़े ही आसानी से मिल जाएगी. खास बात यह है कि इसे हस्तशिल्प के द्वारा बनाया गया है और कीमत में भी यह बेहद सामान्य से कम रहता है. इनमें स्टाइलिश देसी लालटेन, विदेशी लाइट, एलीफेंट पार्ट हिरण की सींग, दिवाल घड़ी, लकड़ी की घड़ी, मेजपोश, बच्चों की चेयर आदि आकर्षण का केंद्र है.

मुरादाबाद से आए दुकानदार श्याम शरण ने बताया कि हमारे स्टॉल में 25 प्रकार से अधिक एंटीक चीजों का कलेक्शन है. खास बात यह है कि तीन पीढ़ियों से हम इस पर काम करते चले आ रहे हैं. प्रयागराज के लोग हमारे उत्पाद को काफी पसंद भी कर रहे हैं. कीमत सामान होने के कारण लोग चीजों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. 50 से 1000 रुपये तक की सामग्री हमारे पास मौजूद है, जो आपके घरों में शोभा बढ़ाने का काम कर सकते हैं.

लोहे की लाइटों में अधिक दिलचस्पी
श्याम शरण ने आगे बताया कि लोगों ने लोहे की लाइटों को खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखाई है. इसका कारण यह है कि इसमें जिस प्रकार के रंगों का उपयोग किया गया है वह बेहद शानदार है और वार्म लाइट होने के कारण इसका लुक भी बेहद शानदार आता

.

FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:37 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More