
नई दिल्ली. शेयर बाजार बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त पर लेकर बंद हुआ. मेटल, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही जबकि रियल्टी, ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुआ. बैंकिंग और आईटी शेयरों पर दबाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.35 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 63,228.51 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 39.75अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 18755.90 के स्तर पर बंद हुआ.
बुधवार के कारोबार में Tata Consumer Products, Tata Steel, Grasim Industries, JSW Steel और Power Grid Corporation निफ्टी का टॉप गेनर रहे. वहीं IndusInd Bank, Bajaj Finance, Axis Bank, Hero MotoCorp और Bharti Airtel निफ्टी के टॉप लूजर रहे.
मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 418.45 अंक यानी 0.67 फीसदी चढ़कर 63,143.16 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 114.65 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 18,716.15 अंक पर बंद हुआ था.
.
Tags: Share market
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 16:25 IST






