ASRB ARS Exam 2023 : कृषि वैज्ञानिक की निकली भर्ती, एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस एग्जाम के लिए करें आवेदन


ASRB ARS Exam 2023 : कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB), कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग ने एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस (ARS) परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी. इसका आयोजन देश भर में 19 केंद्रों पर अक्टूबर/नवंबर में किया जाएगा. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल सेलेक्शन होने पर इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) की एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस में साइंटिस्ट के पद पर भर्ती होगी. एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस में साइंटिस्ट के वेतनमान की बात करें तो पे बैंड-2 (15600-39100) के साथ आरजीपी के 6000/- रुपये (रिवाइज्ड पे लेवल-10, 57700-182400) होगा.

एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस (ARS) परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू कर 26 जुलाई को संपन्न होगी. इसके तहत ICAR साइंटिस्ट के 260 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. साइंटिस्ट पद पर भर्ती होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.asrb.org.in/ पर जाकर करना है.

एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट बनने के लिए योग्यता

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) की की ओर से निकाली गई एग्रीकल्चरल साइंटिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पास संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री होनी चाहिए. पीएचडी 30 सितंबर 2023 से पहले पूरी होनी चाहिए.

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की उम्र एक जनवरी 2021 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

कैटेगरी शुल्क
अनारक्षित/EWS/ओबीसी 800 रुपये
एससी/एसटी/PwBD/महिला आवेदन फ्री

कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा

यूपीएससी की तरह कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विस परीक्षा मे भी बैठने के सीमित मौके मिले हैं. जनरल और EWS कैटेगरी के उम्मीदवार कुल 6 बार परीक्ष दे सकते हैं. वहीं, PwBD और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार 9 बार परीक्षा में बैठ सकते हैं. जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में बैठने के असीमित अवसर हैं.

ASRB ARS Exam notification 2023

ये भी पढ़ें…
NEET 2023 के बिना भी यहां से करें मेडिकल की पढ़ाई! बस देना होगा ये एग्जाम
दिल्ली विश्वविद्यालय आज UG, PG एडमिशन के लिए लॉन्च करेगा CSAS पोर्टल, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More