अनंत कुमार/गुमला. जिला मुख्यालय के करमटोली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गुमला में सत्र 2023-2024 के लिए वर्ग 6, 7, 8, 9 एवं इंटर साइंस प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए खाली पड़े पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं. इच्छुक छात्राएं नामांकन के लिए आवेदन फार्म कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं बीआरसी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. वर्ग 6 से 9 तक फॉर्म मिलने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून है. वहीं, इंटर प्रथम वर्ष के लिए 24 जून 2023 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं.
विद्यालय की वार्डेन रोहिणी प्रसाद ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन जारी है. विद्यालय में कक्षा 6 में अल्पसंख्यकों के लिए 4, कक्षा 7 में बीपीएल के लिए 10, कक्षा 8 में अल्पसंख्यकों के लिए 6 व बीपीएल के लिए 8, कक्षा 9 में अल्पसंख्यकों के लिए 6 और बीपीएल के लिए 4 सीट खाली हैं. इनमें नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है.
जरूरतमंदों को मिलती है प्राथमिकता
जबकि इंटर प्रथम वर्ष साइंस के लिए 75 सीट खाली है, जिसमें नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित है. विद्यालय में वैसे छात्रों का प्राथमिकता के आधार पर नामांकन लिया जाता है जो अनाथ हो, एकल अभिभावक हो, ट्रैफिकिंग की शिकार हुई हो, जिनके अभिभावक पलायन किए हों, आदिम जनजाति समूह के परिवार से आती हों, नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आती हों एवं सीडब्ल्यूसी से प्राप्त सूची. वार्डन ने अपील करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. जरूरतमंदों को हमारे विद्यालय में नामांकन के लिए प्रोत्साहन करें, ताकि उन्हें शिक्षा का लाभ मिल सके.
आपके शहर से (गुमला)

हजारीबाग की इस दुकान पर उपलब्ध हैं जूस व शेक की 11-11 किस्में, प्योरिटी के लिए है प्रसिद्ध

रांची में बिक रही जादुई चप्पल, रोजाना आधे घंटे पहनने से छूमंतर हो जाएंगी ये बीमारियां!

Gold-Silver Price Today: रांची सर्राफा बाजार में सोना का भाव स्थिर… चांदी लुढ़की, आज खरीदारी का अच्छा मौका

Jharkhand Weather Update: गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कब होगी बारिश

Ekadashi Vrat Niyam: एकादशी के दिन भूलकर भी नहीं खाने चाहिए चावल? बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी से जानें वजह

पिता ने 10 साल के इकलौते पुत्र को उतारा मौत के घाट, बच्चे ने मांगा था कुरकुरे

रांची में यहां महिलाओं के लिए खास ऑफर, मात्र 500 रुपए में मिल रहीं दो साड़ियां, वो भी बनारसी

OMG! गोड्डा में तेज आंधी-तूफान से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बिजली के पोल, कई घरों की छत उड़ी

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि के दौरान किस दिन क्या भोग लगाएं? जानें देवघर के ज्योतिषी से

धोनी के फार्महाउस के दूध से बनती हैं इस दुकान में मिठाइयां, माही भी हैं इनके मुरीद, जानें लोकेशन
विद्यालय में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाएं
आवास की सुविधा, भोजन, पाठ्य सामग्री, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, खेल, बैंड, एनसीसी, विद्यालय पोशाक, अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा इत्यादि.
नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड(यदि उपलब्ध हो), जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका का बैंक पासबुक की छाया प्रति आदि.
.
Tags: Gumla news, Jharkhand news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 15:00 IST






