कल सूर्य कर रहे मिथुन राशि में प्रवेश, 3 राशि के लिए अशुभ, झेलना पड़ सकता है नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Surya Grah Ka Gochar : नवग्रह के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव का सफर वृषभ राशि में 15 जून को समाप्त हो रहा है. सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य ग्रह का यह गोचर 15 जून 2023 को शाम 6:16 पर मिथुन राशि में होने वाला है. जो 17 जुलाई 2023 सुबह 5:07 तक इसी राशि में रहेंगे. उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की प्रक्रिया ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन कहलाती है. ग्रह गोचर की यह प्रक्रिया किन राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश, कर्क राशि के जातकों के लिए खर्चे में बढ़ोत्तरी लेकर आ रहा है. सूर्य देव कर्क राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिसे व्यय का घर माना जाता है. इस दौरान कर्क राशि के जातकों को अत्यधिक भागदौड़ का सामना भी करना पड़ेगा. यह वक्त ऐसा है जब आपके परिचित ही आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे. स्वस्थ संबंधी अनेक तरह की परेशानियां हो सकती हैं. किसी को भी उधार ना दें अन्यथा पैसा डूब सकता है.

यह भी पढ़ें – भूलकर भी खिड़की के सामने ना रखें 2 वस्तुएं, हो सकते हैं कंगाल, रिश्तों में आ सकती है दरार
वृश्चिक राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृश्चिक है, उनके लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा नहीं माना जा रहा है. वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से कई तरह की स्वास्थ्य हानि हो सकती है. इस दौरान आपको अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से खुद को सुरक्षित रखना है. परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऑफिस में किसी तरह के षड्यंत्र के शिकार होने की आशंका भी है.

यह भी पढ़ें – तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें इस 1 बात का विशेष ध्यान, जान लें तुलसी लगाने के 6 फायदे
मीन राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मीन है, उनके लिए सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है. इस दौरान पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति बनी रहेगी. आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है. प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद बढ़ सकता है. यदि आप मकान और वाहन बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है. सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें