
विकास कुमार
भागलपुर. बिहार के भागलपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. भागलपुर का एक शख्श 4 महीने पहले लापता हो गया था. वह नोएडा में मिला है. उसके पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था और हत्या की आशंका जताई थी. अब वही लापता शख्स नोएडा में भीख मांगते दिखा. युवक को उन्होंने ही देखा, जिस पर लड़के के पिता ने अपहरण का इल्जाम लगाया था.
युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने नोयडा से भागलपुर लाया और सुल्तानगंज पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया. शख्स की मानसिक हालत सही नहीं है. पूरा मामला दहेज से जुडा है.
भागलपुर खरीक के सचिदानंद कुंवर के बेटे निशांत शादी समारोह में अपना ससुराल सुल्तानगंज के गनगनिया गया था. वहाँ से 31 जनवरी को वह लापता हो गया. ससुराल पक्ष के लोग उसकी छानबीन में लगे थे. इधर निशांत के पिता ने ससुराल वालों पर अपहरण का आरोप लगा कर एसएसपी को आवेदन सौंपा था.
पुलिस उसे ट्रेस करने में लग गयी थी. ससुराल पक्ष के लोग भी लगातार उसे खोज रहे थे. 12 जून को नोएडा में निशांत के साले रविशंकर ने भीख मांगकर मोमो खाते हुए एक शख्स को देखा. मोमो वाले को उसके पैसे रविशंकर ने दिए. फिर निशांत से उसके बारे में पूछा. जब उसने अपने बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वो शख्श रविशंकर का बहनोई निशांत निकला. रविशंकर ने नोएडा पुलिस को जानकारी देकर कागजी प्रक्रिया कर भागलपुर लाया.
रविशंकर ने बताया कि शादी समारोह में उसके बहनोई आए थे और वो लापता हो गए थे. उसके पिताजी ने मुझपर और पूरे परिवार पर गलत आरोप लगाया था. साथ ही हमपर एफआईआर करवाई. निशांत ने बताया कि वह खुद ही नरेन्द्र मोदी से मिलने नोएडा गया था.
.
Tags: Bihar news today, Bihar police
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 13:24 IST






