LNMU में B.Ed व शिक्षा शास्त्री की खाली सीटों पर एडमिशन शुरू, दाखिले की यह है लास्ट डेट

अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) से दो वर्षीय बी.एड व शिक्षा शास्त्री में दो राउंड के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष बचे सीटों पर नामांकन के लिए आज यानी 14 जून से ऑन-द-स्पॉट राउंड के तहत नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर महाविद्यालयों, संस्थानों में बचे हुए रिक्त सीटों की सूची अपलोड कर दी गई है. अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार, महाविद्यालय व संस्थान में जाकर ऑन-द-स्पॉट राउंड के तहत 20 जून, 2023 तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

अभ्यर्थी जिस महाविद्यालय व संस्थान में नामांकन लेना चाहेंगे, तो उन्हें 14 और 15 जून, 2023 को उस महाविद्यालय व संस्थान में जाकर आवेदन करना होगा. इसके बाद, 16 जून को महाविद्यालय व संस्थानों की ओर से अभ्यर्थियों की सूची अपने नोटिस बोर्ड पर डिसप्ले किया जाएगा. अभ्यर्थी 17 जून से लेकर 20 जून तक महाविद्यालय व इन संस्थानों में जाकर प्रमाण-पत्र सत्यापन कर दाखिला ले सकेंगे.

नियमों का पालन करते हुए नामांकन लिया जाएगा

आपके शहर से (दरभंगा)

सीईटी-बीएड 2023 के राज्य नोडल पदाधिकारी (एसएनओ) अशोक कुमार मेहता ने बताया कि ऑन-द-स्पॉट राउंड में भी नामांकन के नियमों का पालन करते हुए नामांकन लिया जाना है. सभी सरकारी व अंगीभूत महाविद्यालय व संस्थान बिहार सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार ही नामांकन लेना सुनिश्चित करेंगे. प्रमाण-पत्र सत्यापन के समय बी.एड महाविद्यालयों व संस्थानों एवं अभ्यर्थियों को अगर किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो वो हेल्पलाइन नंबर 73146-29842 व 94310-41694 और ई-मेल helpdeskcetbed2023@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं.

स्पॉट राउंड के तहत नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए गाइडलाइन भेज दी गई है. स्पॉट राउंड में भी नामांकन की प्रक्रिया पारर्दिशता के साथ पूरी की जायेगी.

जानिए कहां बची है कितनी सीट

एसएनओ ने कहा कि दूसरे राउंड की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अबतक 22454 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन करा लिया हैं. इस प्रकार प्रथम और द्वितीय चरण को मिलाकर कुल सीटों का 59.96 प्रतिशत है. 37450 कुल बीएड सीटों में अब 14996 रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए स्पॉट राउंड की प्रक्रिया शुरू की गई है. दूसरे राउंड के बाद विश्वविद्यालयों में बचे हुए रिक्त सीटों की संख्या इस प्रकार हैं. पाटलिपुत्र विवि, पटना में 2344; बीआरए बिहार विवि, मुजफ्फरपुर में 2544; मगध विवि, बोधगया में 3403; ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में 1187; एमएमएच विवि, पटना में 1674; आर्यभट्ट ज्ञान विवि, पटना में 1029; वीकेएसयू, आरा में 741; जेपी विवि, छपरा में 436; टीएमबी विवि, भागलपुर में 594; बीएनएमयू, मधेपुरा में 335; पूर्णियाँ विवि, पूर्णियाँ में 404; मुंगेर विवि, मुंगेर में 204; पटना विवि, पटना में 56 और केएसडीएसयू, दरभंगा के लिए 45 (केवल शिक्षा शास्त्री) सीट हैं. अभ्यर्थी अधिकृत वेबसाइट पर इन विश्वविद्यालयों के महाविद्यालयों में बचे हुए रिक्त सीटों की पूरी सूची देख सकते हैं.

Tags: Admission, Bihar News in hindi, Darbhanga news, Education news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More