Earthquake In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर हिली धरती, कटरा इलाके में महसूस हुए भूकंप के झटके



श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है. बता दें कि बीते मंगलवार की दोपहर में भी जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. डोडा जिले में मंगलवार दोपहर को 1 बजकर 33 मिनट पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कारण कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और केंद्रशासित प्रदेश के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी. भूकंप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों और पड़ोसी देश पाकिस्तान में महसूस किए गए थे.

 

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More