गुलशन कश्यप/जमुई : पटना-हावड़ा रेलखंड पर दादपुर बीएच हॉल्ट के समीप स्थित एक समपार फाटक पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया. ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग पर पर लगे फाटक के बंबू में ठोकर मार दी. जिसके बाद क्रॉसिंग के फाटक का बंबू रेलवे के ओवरहेड वायर में जाकर फंस गया. हादसे के बाद हावड़ा-पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया. घटना मंगलवार सुबह 7:30 बजे की है.
बताया जाता है कि फाटक खुला हुआ था और वाहनों की आवाजाही हो रही थी. इस दौरान इस दौरान 2 कंटेनर चालक एक साथ अपने वाहन को लेकर फाटक से निकलने का प्रयास करने लगे. ओवरटेक करने के क्रम में एक कंटेनर चालक ने दूसरे ट्रक के चालक को चकमा दे दिया और उक्त ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया तथा उसने रेलवे क्रॉसिंग के फाटक के बंबू में जाकर ठोकर मार दी. जिसके बाद फरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.
तीन घंटे तक पटना-हावड़ा रेलखंड पर परिचालन रहा बाधित
स्थानीय लोगों ने बताय कि ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि रेलवे क्रॉसिंग के फाटक का बंबू टूटकर रेलवे के ओवरहेड तार में जाकर फंस गया. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया तथा रेलवे के कर्मियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी.
मामले की सूचना पाकर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों ने इसका जायजा लिया तथा इसे ठीक कराया गया. करीब 3 घंटे बाद ओवरहेड तार में फंसे बंबू को बाहर निकाल कर गाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू किया जा सका. इस दौरान ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से प्रभावित रहा. वहीं काफी मशक्कत के बाद रेलवे फाटक में फंसे ट्रक को भी बाहर निकाला जा सका.
आपके शहर से (जमुई)

Street Food : 100 साल पुरानी इस दुकान में मिलती है बेहद लजीज मिठाई, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे अंगुलिया

गांव में 10 फीट लंबे अजगर को देख मचा हड़कंप, नेवले को पकड़कर बैठा था, हमला भी किया

बिहार के करामाती चूहे: हवा से बातें कर रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर लगवा दी ब्रेक, आधे घंटे हलकान रहे यात्री

देसी तकनीक से पूर्णिया का किसान सालों भर उपजाता है गोभी, कमा रहा है अच्छा मुनाफा, आप भी जानें

OMG! बिहार में यहां मिलता है ‘एटम बम रसगुल्ला’, कई राज्यों से पहुंचते हैं स्वाद के दीवाने, रसगुल्ला नगरी से है प्रसिद्ध

अंधविश्वास! बीमार महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग…फिर कार में गाने लगे गाना, Video वायरल

वर्षों बाद सीवान में दिखा मुर्दाखोर जानवर, कब्र खोदकर खा जाता है शव, रेस्क्यू के बाद भी हो गया फरार

गया के किसान तिल की खेती से बनेंगे करोड़पति! कृषि विभाग कर रहा है यह तैयारी

शादीशुदा महिला के दो दीवाने, धोखा मिला तो पहला बना कातिल, लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

पुराने “साथियों” का नीतीश से मोहभंग क्यों हो रहा है?

OMG: 4 हाथ, 4 पैर और 4 कान भी, बिहार के इस अस्पताल में जन्मा विचित्र बच्चा, लोगों की लगी भीड़
हादसे के बाद कई ट्रेनों का परिचालन हो गया बाधित
हादसे के बाद कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही. इस दौरान 18449 पूरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस तथा 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस डेढ़ घंटे करीब डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन नंबर 03273 झाझा-पटना मेमू पैसेंजर तथा ट्रेन नंबर 13019 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से चल रही हैं. इसके अलावा 03386 गया-झाझा पैसेंजर आधे घंटे की देरी से तथा 18184 दानापुर-टाटा सुपर एक्सप्रेस करीब आधे घंटे की देरी से चल रही है.
हादसे के बाद विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है. दादपुर बीएच हॉल्ट के सीनियर केबिन मैन अरविंद कुमार ने बताया कि घटना सुबह 7:33 बजे सामने आई. इससे ठीक पहले लाइन को क्लियर कराया गया था. फिलहाल ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है तथा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट विभाग के पदाधिकारियों को भेजी जा रही है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Jamui news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:15 IST






