अभिलाष मिश्रा/इंदौर: इंदौर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सीएम शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में इंदौर जिले को प्रदेश में अव्वल बनाया जाएगा. जिसके तहत बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे. योजना अंतर्गत 18 से 29 वर्ष के ऐसे युवा जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हैं तथा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे पात्र होंगे.
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपिंड प्राप्त होगा. इंदौर के सभी औद्योगिक इकाइयों का शत-प्रतिशत पंजीयन किया जाएगा. जिले में लगभग 1500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है. इनके माध्यम से 10 हजार से अधिक युवाओं को योजना के अंतर्गत प्रति माह निर्धारित राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश से जुड़े उद्योगपतियों की बैठक ले चुके हैं.
2500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का लक्ष्य
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसएस मंडलोई ने बताया कि उद्योगपतियों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई है. उद्योगपतियों को कहा गया कि वे इस योजना के अंतर्गत अपनी-अपनी औद्योगिक इकाइयों का पंजीयन आगामी 2 दिनों में करवा लें. इस योजना के अंतर्गत जहां एक ओर युवाओं को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों को भी मानव संसाधन मिलेगा. जिले में 1500 से अधिक इकाइयों के पंजीयन का लक्ष्य है. इसके माध्यम से 10 हजार से अधिक युवा लाभान्वित होंगे.
आपके शहर से (इंदौर)

Mahakal Temple : शाहरुख खान के बंगले पर तैनात सिक्यूरिटी कंपनी अब महाकाल लोक की करेगी सुरक्षा

दुकानदार से रिश्वत वसूल रहे थे बिजली कर्मचारी, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों धरदबोचा

Conversion: गंगा जमुना स्कूल का नहीं ढहाया जा सका अवैध निर्माण, विरोध के कारण गाड़ी से उतर ही नहीं पाए अफसर

चंबल नदी से शिफ्ट किए जाएंगे घड़ियाल, पंजाब की व्यास नदी नया ठिकाना

Sagar Weather: प्री-मानसून की पहली बारिश से राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Photos: सतपुड़ा भवन में आग, कैसे लगी, क्या-क्या हुआ नुकसान, क्यों हो रही सियासत

बकरी के साथ दरिदों ने पार की हैवानियत की हद, जिसने सुना उसके उड़े होश, पुलिस भी सन्न

Indore Hostels: इंदौर में चाहिए हॉस्टल…तो ये 3 लोकेशन हैं बेस्ट, गर्ल्स के लिए भी सेफ

Dewas : हाईवे पर होटल में जिस्मफरोशी, पुलिस ने छापा मारा तो पकड़े गए 18 लड़के लड़कियां

मेरा पोता तो मुझसे आगे निकल गया, दादा दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो तो BJP बोली- बढ़ रहा वंशवाद

OMG! हजारों तोतों को एक साथ देखना है…तो इस मंदिर में आइए, दर्शन के बाद भोजन करते हैं मिट्ठू
एक हजार करोड़ होंगे खर्च
योजना के तहत युवाओं को इच्छानुसार काम सीखने के साथ ही हर महीने 8 से 10 हजार रुपए प्रतिमाह तक स्टाइिपंड मिलेगा .यह योजना युवाओं के स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक बनेगी. इस योजना से पूरे प्रदेश में एक लाख युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है. योजना के अंतर्गत कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण कराने के उद्देश्य से एक हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है.
.
Tags: Indore news, Local18, Money18, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:36 IST






