पटना. बिहार पुलिस का एक बेहतरीन और संवेदनशील चेहरा सामने आया है. यहां एक युवती की बीमारी से मौत के 36 घंटे तक समाज ने शव को उठाने की जहमत नहीं उठाई तो पुलिस सूचना पर पहुंची और शव को कंधा देने के साथ उसका दाह संस्कार कर बता दिया को पुलिस हमेशा आपके साथ है. बताया जाता है कि मनेर के रसूलपुर 40 हजारी मोहल्ले की रहने वाली मृतका का नाम मनीषा कुमारी है जिसकी बीमारी के कारण घर में ही मौत हो गई लेकिन उसे आस पड़ोस के लोग देखने तक नहीं गए. इसका कारण यह है कि कोरोना काल में मनीषा कुमारी के माता-पिता के साथ चार भाई बहनों की कोरोना से मौत हो गई थी.
इसके बाद आसपास के लोगों ने यह समझ लिया कि इसके आसपास जो सटेगा उसकी भी कोरोना से मौत हो जाएगी. यही वजह है कि मनीषा को मौत के बाद भी कोई छूने नहीं आया. मनीषा की एक 13 वर्षीय बहन बची है. घर में कोई कमाने वाले नहीं रहने की वजह से उसकी भी हालत गरीबी की वजह से खराब है. मृतका 6 भाई बहन थी जिसमें से चार भाई बहन की पहले मौत कोरोना से हो गई थी और माता-पिता भी उसी दौरान कोरोना के कारण गुजर गए थे.
अब मनीषा और उसकी बहन बची थी और मनीषा भी बीमार चल रही थी, ऐसे में किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि मनीषा की तबीयत खराब हुई और उसकी भी मौत हो गई, जिसके बाद आसपास के लोगों में यह अफवाह फैल गई कि इसके पास जो सटेगा वह भी मर जाएगा. यही कारण है कि मृत्यु मनीषा का भी कोई छूने नहीं गया.
आपके शहर से (पटना)

बिहार के करामाती चूहे: हवा से बातें कर रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर लगवा दी ब्रेक, आधे घंटे हलकान रहे यात्री

Street Food : 100 साल पुरानी इस दुकान में मिलती है बेहद लजीज मिठाई, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे अंगुलिया

शादीशुदा महिला के दो दीवाने, धोखा मिला तो पहला बना कातिल, लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

गांव में 10 फीट लंबे अजगर को देख मचा हड़कंप, नेवले को पकड़कर बैठा था, हमला भी किया

गया के किसान तिल की खेती से बनेंगे करोड़पति! कृषि विभाग कर रहा है यह तैयारी

OMG! बिहार में यहां मिलता है ‘एटम बम रसगुल्ला’, कई राज्यों से पहुंचते हैं स्वाद के दीवाने, रसगुल्ला नगरी से है प्रसिद्ध

वर्षों बाद सीवान में दिखा मुर्दाखोर जानवर, कब्र खोदकर खा जाता है शव, रेस्क्यू के बाद भी हो गया फरार

पुराने “साथियों” का नीतीश से मोहभंग क्यों हो रहा है?

देसी तकनीक से पूर्णिया का किसान सालों भर उपजाता है गोभी, कमा रहा है अच्छा मुनाफा, आप भी जानें

OMG: 4 हाथ, 4 पैर और 4 कान भी, बिहार के इस अस्पताल में जन्मा विचित्र बच्चा, लोगों की लगी भीड़

अंधविश्वास! बीमार महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग…फिर कार में गाने लगे गाना, Video वायरल
पुलिस को सूचना हुई तो मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने पुलिस बल के साथ टीम भेजा और अपनी वर्दी में ही उसके शव को हिंदू रीति रिवाज से सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांधा देकर घाट पर पहुंचाया और अंतिम संस्कार किया है. पुलिस की मानवता वाली यह तस्वीर सभी के दिलों को छू रही है और पुलिसवालों के काम की प्रशंसा हो रही है.
.
Tags: Bihar News, Bihar police, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:30 IST






