Job Alert : बेरोजगारों के लिए मौका, PMBI​ में कई पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन

प्रतापा राम / जैसलमेर.​​​​​​​फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (​​PMBI) असिस्टेंट मैनेजर सहित 37 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 22 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट ​​janaushadhi.gov.in की मदद ले सकते हैं.

आपके शहर से (जैसलमेर)

वैकेंसी डिटेल्स:इस भर्ती के जरिए कुल 37 पद भरे जाएंगे. जिनमें ​​असिस्टेंट मैनेजर 12, सीनियर एग्जीक्यूटिव 14, एग्जीक्यूटिव 9, उप महाप्रबंधक 1 औरमैनेजर के लिए 1पद भरा जाएगें.

​योग्यता:इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा/ बी फार्मा / एम फार्मा डिग्री प्राप्त होना चाहिए.

​आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 28/30/32/35/40 वर्ष तय की गई है.

आवेदन प्रक्रिया​: अभ्यर्थी आवेदन पत्र को पीएमबीआई, ई-1, 8वीं मंजिल, वीडियोकॉन टॉवर, झंडेवालान एक्सटेंशन, नई दिल्ली – 110055 के पते पर भेज दें. या recruitment@janaushadhi.gov.in पर मेल करें.

​चयन प्रक्रिया: इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा.साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों / प्रमाण पत्रों की प्रतियों को प्रस्तुत करना होगा. अभ्यर्थी की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी.

जाने कितनी मिलेगी सैलरी:सहायक प्रबंधक 40,000/-, सीनियर एग्जीक्यूटिव – 30,000/- , एग्जीक्यूटिव -25, 000, उपमहाप्रबंधक – 80,000, मैनेजर -60,000 रूपए.सभी पदों के लिए अतिरिक्त भत्ता औरमेडिकल सुविधा देय है.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More