Dehradun News : सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश , वाहन चालकों पर नजर रख रही ‘क्रैश इन्वेस्टिगेशन सेल’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बढ़ती हुई आबादी और बढ़ते हुए वाहनों की संख्या से लगातार सड़क हादसों के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में देहरादून यातायात पुलिस भविष्य में ऐसे हादसों में देहरादून की जनता को जान न गंवानी पड़े, इसके लिए देहरादून यातायात पुलिस ने एक क्रैश इन्वेस्टिगेशन सेल का गठन किया है . यह सेल राजधानी देहरादून में हुए पिछले हादसों का विश्लेषण कर आने वाले वक्त में लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए नई तकनीकें और रणनीति बना रही है.

देहरादून के एसपी (ट्रैफिक) अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार राजधानी देहरादून में सड़क हादसे हो रहे हैं. ऐसे हादसे ना हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है और इसी के साथ ही क्रैश इन्वेस्टिगेशन सेल जिले में हुए हादसों को ट्रैक कर रही है.

लोगों को किया जा रहा जागरूक
अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि विश्लेषण करने पर पता चला है कि कई बार जागरूकता की कमी और मानवीय भूल के चलते ये घटनाएं घटित होती हैं. उन्होंने बताया कि हम लोगों को जागरूक करने के लिए यूट्यूब, फेसबुक जैसे माध्यम का प्रयोग कर रहे हैं और कई जगह चौपाल भी लगाई जा रही हैं, जहां लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है.

126 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई थी मृत्यु
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल राजधानी देहरादून में तकरीबन 465 सड़क हादसों के मामले सामने आए थे, जिनमें से 126 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी . ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि सड़क हादसों की वजह ओवर स्पीड और मानव त्रुटि है, इसका सीधा मतलब है कि जो लोग हादसे का शिकार हुए हैं, उनसे ही कहीं ना कहीं कोई गलती हुई है या फिर तेज रफ्तार वाली गाड़ियों ने दूसरे को भी परेशान किया है.

ओवर स्पीड गाड़ियों पर पुलिस सख्त
देहरादून यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार काम कर रही है. साल 2023 के मई महीने तक 3,568 करीब चालान ओवर स्पीड के कारण हुआ है . क्रैश इन्वेस्टिगेशन सेल के अंर्तगत कैमरे, ड्रोन आदि से देहरादून ट्रैफिक मैनेजमेंट पर नजर रखी जा रही है. वहीं दूसरी और सोशल मीडिया के साथ-साथ अलग-अलग इलाके में जाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने का काम भी कर रही है.

Tags: Dehradun news, Local18, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें