Biparjoy cyclone: 'बिपरजॉय' में मुश्किल में फंसे लोगों का बनी सहारा, रवींद्र जडेजा की पत्नी ने बढ़ाया मदद का हाथ


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने इंडियन प्रीमियर लीग में फाइनल के दौरान अपनी पारंपरिक छवि से काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इस बार उनका नाम अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने बेखर और मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करने की वजह से लिया जा रहा है.

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भारत में भी तबाही मचाई है और इसकी वजह से कई राज्यों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दे दी गई है. गुजरात में भी इस वक्त मौसम कुछ अच्छा नहीं है. सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में इस चक्रवात का असर देखा जा रहा है. तेज हवा के साथ भारी बारिश ने तबाही मचाई है. इस मुश्किल वक्त में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रिवाबा ने मदद का हाथ बढ़ाया है.

बिपरजॉय तूफान ने केरल, कर्णाटक और गोवा में अपना असर दिखाया और गुजरात में भी दस्तक दी है. चक्रवात की वजह से मौसम ने पूरा तरह से कटवट ले ली है. सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हवाओं और तेज बारिश ने कहर ढाया है. केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने हाई अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके और तेज होने के आसार हैं.

આદરણીય વડાપ્રધાન શ્રી @narendramodi જીએ આપેલી સેવાની સંસ્કૃતિ પ્રમાણે હું અને મારી ટીમ દિવસરાત કાર્યરત છીએ. 10 હજારથી વધારે ફૂડ પેકેટ્સ તૈયાર કરાવી રહી છું, જેથી ચક્રવાત દરમિયાન નીચાણવાળા વિસ્તારોમાં કોઈને પણ અન્ન કે જળ વિના ના રહેવું પડે. pic.twitter.com/9LHeQElt1a
— Rivaba Ravindrasinh Jadeja (@Rivaba4BJP) June 12, 2023

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा गुजरत की उत्तर जामनागर सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं. तूफान की वजह से जिन लोगों के जीवन पर असर पड़ा है और जो बेघर हो गए उनको वह मदद पहुंचाने का काम कर रही हैं. बताया जा रहा है कि सिर्फ जामनगर में ही 20 हजार से ज्यादा लोगों पर चक्रवात तूफान ने असर डाला है. रिवाबा जडेजा प्रभावित हुए लोगों की मदद की है और इन तस्वीरों को सबसे साथ साझा भी किया.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More