हैदराबाद में 7 साल की दिव्‍यांग को अकेला पाकर अज्ञात शख्‍स ने किया रेप, हालत नाजुक, शक के दायरे में पड़ोसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हैदराबाद के सिकंदराबाद में रविवार को दुष्‍कर्म की यह घटना सामने आई.
मां की गैर-हाजिरी में अज्ञात शख्‍स ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

नई दिल्‍ली. हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला वाक्‍या सामने आया है. सात साल की छोटी बच्‍चे के साथ किसी अज्ञात शख्‍स ने रेप किया. पीड़ित बच्‍ची दिव्‍यांग है और अधिंकाश समय बिस्‍तर पर ही रहती थी. बच्‍ची को तुरंत नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना हैदराबाद के सिकंदराबाद में हुई है. पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ दुष्‍कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है ताकि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

बच्‍ची की मां का कहना है कि वो कुछ मिनट के लिए ही बेटी को घर पर अकेला छोड़कर गई थी. वो पास की दुकान पर घर का सामान लेने के लिए गई थी. तभी आरोपी शख्‍स पीछे से घर के अंदर दाखिल हुआ और इस वारदात को अंजाम दिया. मां जब घर लौटी तो उन्‍होंने पाया कि बच्‍ची खून से लथपथ अवस्‍था में बिस्‍तर पर पड़ी है. उसके अंडर गारमेंट पर भी खून लगा हुआ है. जिसके बाद वो बेटी को लेकर अस्‍पताल पहुंची. अस्‍पताल प्रशासन ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. बच्‍ची का इलाज आईसीयू में चल रहा है.

य‍ह भी पढ़ें:- बेंगलुरु में विदेशी यूट्यूबर से बदसलूकी, VIDEO वायरल होने के बाद आरोपी अरेस्ट, देखें क्या हुआ था…

शक के दायरे में पड़ोसी
पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर से आरोपी के फिंगर प्रिंट ले लिए हैं. अन्‍य साक्ष्‍यों को जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस की जांच के दायरे में पड़ोसी हैं. मां का कहना है कि वो कुछ ही देर के लिए घर से बाहर सामना लेने गई थी. इस बात की जानकारी केवल आसपास रहने वाले लोगों को ही हो सकती है कि बच्‍ची मां की गैरहाजिरी में घर पर अकेली है. मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया गया है. फॉरेंसिक साक्ष्‍य जुटाने के बाद पुलिस आसपास रहने वाले युवाओं के फिंगर प्रिंट से उनका मिलान कर सकती है.

Tags: Hyderabad Minor’s Rape, Hyderabad News, Hyderabad police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें