गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में चोरों का तांडव जारी है. अज्ञात चोरों ने इस बार सूने घर को निशाना बनाया है. मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन गांव का एलआईसी अभिकर्ता का पूरा परिवार शादी समारोह शामिल होने गया था. चोरों को इसकी भनक लगी तो सूने घर में इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया.
चोर एलआईसी अभिकर्ता के घर में छत के सहारे घुसे और दो लाख नगद और 12 लाख के जेवर समेत करीब 15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है. सोमवार कि सुबह जब इसकी जानकारी मिली तो परिजनों के होश उड़ गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
दो लाख नगदी समेत जेवरात की कर ली चोरी
पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे. चोरों को इसकी भनक लग गई थी. चोरों ने मकान की छत पर चढ़कर सीढ़ी का दरवाजा तोड़ दिया और फिर अंदर प्रवेश किया.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Nalanda News: नालंदा में खुला साइबर थाना, लोगों को जागरूक करने के साथ फ्रॉड पर कार्रवाई भी

VTR News : जंगल में अब आसानी से ट्रैक हो सकेगी बाघ की लोकेशन, इस खास उपकरण का किया जा रहा इस्तेमाल

Bihar: नीतीश सरकार का अहम फैसला, बढ़ाया गया MLA/MLC का फंड, जानें कितनी मिलेगी राशि

दलित युवक से बहन ने रचाई शादी तो आपा खो बैठा भाई, अपने हाथों उजाड़ा सुहाग, सरेआम मारी गोलियां

कोरोना खत्म पर हालात नहीं सुधरे, मौत के 36 घंटे बाद भी किसी ने नहीं लगाया शव को हाथ, जानें वजह

भागलपुर के 39,951 किसानों ने नहीं कराया है E-KYC, रुक सकती है PM किसान निधि सम्मान योजना की 14वीं किस्त

जमुई में ओवरहेड तार में फंसा समपार फाटक का बंबू, 3 घंटे तक फंसी रही ट्रेनें, जानें इसके पीछे की वजह

Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस का फॉर्म भरते समय बरतें ये सावधानी, जानें पूरी डिटेल

बिहार के पांच हजार स्कूलों में सेनेटरी पैड के लिए लगाई जाएगी वेंडिंग मशीन, जानिए कितनी राशि की गई आवंटित

Siwan News: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है आरसेटी, बन रही है आत्मनिर्भर

Water Crisis : गांव में जब आया जल संकट तो ग्रामीण हुए एकजुट, श्रमदान से किया कुंए का जीर्णोद्धार
घर के एक-एक कमरे की तलाशी ली और अलमीरा में रखा सोने की चेन, अंगूठी, गले का हार, मंगलसूत्र, नथिया, पायल समेत 12 लाख की जेवरात की चोरी कर ली. वहीं, अलमीरा में रखे गए दो लाख नगद रुपए भी चोर लेकर गायब हो गए. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद छत के सहारे ही फरार हुए.
इलाके में पहले भी हो चुकी है चोरी की कई घटनाएं
चोरी की घटना की सूचना मिलने पर मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने चोरी की घटना की जांच की. परिजनों से चोरी के बारे में पूछताछ की और चोरों की तलाश में छापेमारी करने में जुट गई. मीरगंज के थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की इस कांड का जल्द हीं उद्भेदन कर लिया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले भी इलाके में चोरी की कई वारदातें हो चुकी. जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.
.
Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 19:49 IST






