Throuple Relationship: आखिर क्या है थ्रपल रिलेशनशिप? कई देशों में बढ़ रहा चलन, हर जगह हो रही चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

थ्रपल शब्‍द, ट्रिपल और कपल शब्‍दों को मिलाकर बनाया गया है.
तीन इंसान आपसी साझेदारी के साथ रिलेश‍नशिप में आते हैं.

What Is Throuple Relationship: थ्रपल रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों दुनियाभर में काफी चर्चाएं हो रही है. दरअसल इस रिलेशनशिप की खास और चौकाने वाली बात ये है कि इसमें कपल नहीं, ट्रिपल होते हैं. यानी दो नहीं, तीन इंसानों के बीच आपसी साझेदारी के साथ रोमांटिक रिलेश‍नशिप होता है. थ्रपल शब्‍द, ट्रिपल और कपल, दो शब्‍दों को मिलाकर बनाया गया है. इन तीनों के बीच आपसी साझेदारी के साथ प्‍यार, रोमांस और एक कपल की तरह का संबंध हो सकता है. इस संबंध में महिला और पुरुष दोनों ही हो सकते हैं.

आखिर क्‍या है थ्रपल रिलेशनशिप के नियम
दो इंसानों के रिश्ते की तरह थ्रपल रिलेशनशिप में कोई खास या कठिन गाइडलाइन नहीं होती. इस रिश्‍ते में तीन लोग यह तय करते हैं कि वे साथ में एक गहरे रिश्ते में रहना चाहते हैं.  ये ही थ्रपल रिलेशनशिप का एक मात्र जरूरी नियम होता है.

ये भी पढ़ें: लोगों को घमंडी लगता है आपका बिहेवियर, 5 आसान टिप्स की लें मदद, मिनटों में दूर होगी गलतफहमी

क्‍यों हो रहा पॉपुलर
वेरीवेलहेल्‍थ
के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि औपनिवेशिक विश्वास प्रणाली के तहत रिलेशनशिप का स्‍ट्रक्‍चर बना था, जिसमें रिश्‍ते में रहने के लिए एक पुरुष और एक महिला का बराबरी में होना जरूरी था. जबकि अमेरिका में कुछ लोग बदलते रिलेशनशिप के ढांचे को लेकर एक नये दृष्टिकोण में जीने का फैसला ले रहे हैं और पारंपरिक रिलेशनशिप के ढांचे को विषमलैंगिकता के रूप में समझ रहे हैं. इस रिश्‍ते में वे खुद को अधिक सिक्‍योर और खुला महसूस कर रहे हैं.

Tags: Lifestyle, Relationship

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें