शादीशुदा महिला के दो दीवाने, धोखा मिला तो पहला बना कातिल, लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत

गोपालगंज. शाहरुख खान की बॉलीवुड फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ में राहुल, अंजली और टीना के लव ट्रायंगल की केमिस्ट्री सालों बाद भी लोगों को पसंद आती है, लेकिन रियल जिंदगी में ऐसे त्रिकोण प्रेम खौफनाक क्राइम की सबसे बड़ी वजह बनते हैं. गोपालगंज में एक ऐसी घटना ही सामने आई है, जिसकी खौफनाक कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान है.

शादीशुदा 40 साल की एक महिला अपने पति के दोस्त को दिल दे बैठी. पिछले दो साल से चोरी-छिपे आशिक से मिलने चली जाती थी. दोनों के बीच अवैध संबंध में दरार उस वक्त आ गयी, जब तीसरे आशिक की महिला के प्यार में एंट्री हो गयी. पहले आशिक को इसकी जानकारी हुई तो उसे नागवार गुजरा और उसने बीते 11 जून की सुबह साजिश के तहत धोखे से महिला को घर से चंवर में बुलाया, जहां चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी सुदामा साव बताया गया है, जो थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव का रहने वाला है और मृतक महिला के पति शिवलाल साह का दोस्त है. पुलिस के समक्ष गिरफ्तार आरोपी ने महिला बबीता देवी की हत्या का जुर्म स्वीकार किया है. उसने अवैध संबंध में परेशान होकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी सुदामा साह के निशानदेही के आधार पर हत्या में प्रयुक्त किए गए खून से रंगा चाकू, मृतका का मोबाइल को जब्त कर लिया है.

आपके शहर से (गोपालगंज)

एसपी स्वर्ण प्रभात ने चर्चित हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंध की वजह से बबीता देवी नाम की महिला की चाकू मारकर हत्या की गई थी. उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल एकमात्र आरोपी और मृतक महिला का आशिक सुदामा साह को गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया. एसपी ने ये भी बताया कि महिला का पिछले कुछ सालों से सुदामा साह के साथ अवैध संबंध था. सुदामा राज मिस्त्री का काम करता था और उसके साथ मृतक महिला का पति शिवलाल साह मजदूरी का काम करता था.

एसपी ने कहा कि हत्या की जांच और खुलासा के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. जिसमें सदर इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार, तकनीकी सेल के प्रभारी दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार, पिंटू कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार यादव, सिपाही रवि शंकर कुमार सिंह, चौकीदार कमलेश कुमार मांझी और देवलाल मांझी को शामिल किया गया था. एसपी ने एसआईटी के कार्य की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत करने की बात कही है.

दरअसल थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव के निवासी शिवलाल साह की 40 वर्षीय पत्नी बबीता देवी थी. महिला दो बच्चों की मां थी. हर रोज की तरह 11 जून की सुबह घर से शौच के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों ने महिला का खोजबीन किया इस बीच भवानीपुर गांव में महिला की शव मिली. परिजनों ने पहले गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई, फिर पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने डॉक्टर की रिपोर्ट पर चाकू मारकर हत्या की पुष्टि की. हत्या को लेकर पति ने अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

गवंदरी गांव के रहने वाले आरोपी सुदामा साह की पत्नी की 12 साल पहले मौत चुकी है. पत्नी की मौत के बाद साथ में लेबर का काम कर रहे दोस्त शिवलाल साह के घर आते- जाते उसने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिया. दोनों के बीच करीब सात से आठ साल तक अवैध संबंध रहा. महिला सुबह में खेत जाने दौरान आशिक सुदामा से मुलाकात करती थी. घटना की सुबह भी ऐसा ही हुआ. महिला कॉल आने पर निकली, लेकिन वह उसकी आखिर दिन होगी, पता नहीं था.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More