मेरा पोता तो मुझसे आगे निकल गया, दादा दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो तो BJP बोली- बढ़ रहा वंशवाद

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह (Sahastrajay Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इस वीडियो में 6 साल के सहस्त्रजय स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं. खुद दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह मेरा पोता सहस्त्रजय लगता है पिता और दादा से भी आगे निकल गया. इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का सोचा भी नहीं था. हे प्रभु नजर ना लगे. अब इस वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

दिग्विजय सिंह के अपनी तीसरी पीढ़ी के रूप में सहस्त्र जय का वीडियो शेयर करने को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. प्रदेश के मंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वंशवाद को बढ़ावा दिया जाता है  और जो योग्य कार्यकर्ता होते हैं वह पीछे छूट जाते हैं.

दिग्विजय सिंह ने शेयर किया था वीडियो

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

मोहन यादव का कहना है कि दिग्विजय सिंह में अपनी तीसरी पीढ़ी का वीडियो शेयर करते हुए वंशवाद को आगे बढ़ाने के संकेत दिए  हैं. दिग्विजय सिंह को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पर माफी मांगना चाहिए. मालूम हो कि सहस्त्र जयसिंह राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह के बेटे हैं. सहस्त्र जय सिंह राघोगढ़ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे थे, जहां पर यह स्पीच दिया गया.

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कहा- मंजूर है…मंजूर है…मंजूर है…, जानें क्या है चुनाव से कनेक्शन

दरअसल, कांग्रेस में वंशवाद को लेकर बीजेपी हमलावर होती रही है. नेहरू और गांधी परिवार को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर वंशवाद चलाने का आरोप लगा चुकी है, लेकिन अब दिग्विजय सिंह के अपने पोते के वीडियो शेयर करने को लेकर बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है.

Tags: Bhopal news, Digvijay singh, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More