ये कंपनी दे रही है 1 करोड़ का पैकेज, सिर्फ 6-7 घंटे का काम, लेकिन कोई नहीं कर रहा है अप्लाई, जानें क्यों?

नौकरी करने वाले लोगों की चाहत होती है उन्हें मोटी रकम की सैलरी मिले. लेकिन आप जान कर हैरान जाएंगे कि सिर्फ लाइट बल्ब चेंज करने के बदले कंपनी 1 करोड़ की सैलरी दे रही है. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बहुत कम लोग इस नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर नौकरी का ऑफर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. विज्ञापन के अनुसार नौकरी में काम है टावर लालटेन चेंजर (Tower Lantern Changer) का है. ये नौकरी अमेरिका के साउथ डेकोटा (South Dakota, US) में निकली है. 

क्यों नहीं अप्लाई कर रहे लोग
टावर लालटेन चेंजर (Tower Lantern Changer) का जॉब जैसा कि आप सोच उतना आसान नहीं है. ये सामान्य टावरों से थोड़े अलग होते हैं. जितनी ऊंचाई पर पहुंचते हैं, ऊपरी सिरा काफी पतला होता जाता है. यहां ऊंचाई पर 100 किमी प्रति घंटे के रफ़्तार से चलती है. इस पर चढ़ने वाले लोग सिर्फ एक रस्सी के सहारे बंधे हुए रहते है, जो उनको सुरक्षा प्रदान करती है. इस टावर पर चढ़ने में 3 घंटे लगते हैं और उतना ही टाइम लगता है उतरने में. यानि काम करने का  कुल समय 6 से 7 घंटे हो सकता है. हर 6 महीने में एक से दो बार ही किसी टावर का बल्ब चेंज करना होता है. शख्स को अकेले ही टावर पर चढ़कर ये काम करना होगा. इसके लिए कंपनी लोगों को 100000 पाउंड (करीब 1 करोड़ रुपये) सालाना सैलरी पैकेज मिलेगा.

क्या है शर्त
ब्रिटेन की न्यूज़ पेपर मिरर यूके के अनुसार, आवेदक को ऊंचाई से डर नहीं लगना चाहिए. शारीरिक रूप से काफी फ़ीट हो. एक साल के अनुभव रखने वाले लोग भी इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकता है. सैलरी एक्सपीरियंस आधारित होगी. शख्स को हर छह महीने में एक से दो बार ही किसी टावर का ब्लब चेंज करना होगा. 

ये भी पढ़ें- आजाद भारत का पहला अरबपति, 100 करोड़ का सिर्फ पेपर-वेट, जाना चाहता था पाकिस्तान, लेकिन…


टिक-टॉक पर वायरल हुआ नौकरी
विज्ञापन को Science8888 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. अब तक इस नौकरी के विज्ञापन को अब तक लाख बार देखा जा चुका है. हालांकि, मोटी सैलरी होने के बावजूद अप्लाई करने वालों की संख्या बहुत कम है. क्योंकि काम बहुत रिस्की है. लेकिन इस विज्ञापन की पुष्टि नहीं हो पाई है. 

Tags: International news in hindi, USA, Viral news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More