मुंबई. मनोरंजन जगत में इन दिनों डिजीटल प्लेटफॉर्म पर कई तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है. साथ ही कलकारों को भी लीक से हटकर कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है. इस कड़ी में जल्द ही मनीष पॉल (Maniesh Paul ‘s OTT Debut) ओटीटी पर सीरीज ‘रफूचक्कर’ के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं. होस्ट के तौर पर अपनी कॉमिक स्किल्स दिखा चुके मनीष सीरीज में बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आएंगे. 15 जून को रिलीज हो रही इस सीरीज को लेकर हाल शो के क्रिएटर्स अर्जुन सिंह बरन और कार्तिक दि. निशंदर ने न्यूज 18 हिंदी से खास बातचीत की.
‘रफूचक्कर’ एक कॉनमैन ड्रामा है लेकिन ये पहले आ चुके इस तरह के कंटेंट से कुछ जुदा है. इसे लेकर अर्जुन और कार्तिक का कहना है, ‘ठगी करने वाली कई कहानियां लोगों ने देखी है लेकिन यह ठगी के साथ ही एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा है, जो इसे अलग बनाता है. यह एक दिन की मेहनत नहीं है, इसकी कहानी तैयार करने में हमें साढ़े तीन साल का वक्त लगा. हमने इसके लिए काफी रिसर्च की और फिर स्क्रिप्टिंग पर काम शुरू किया.’
Arjun and Kartk
5 अलग भूमिकाएं और मेकअप
सीरीज के लिए मनीष पॉल को चुनने के पीछे अर्जुन और कार्तिक का कहना था कि मनीष शुरुआत से ही उनके दिमाग में थे. दोनों का कहना था, ‘मनीष की कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी है. वह बहुत अच्छे से चीजों को पकड़ लेते हैं. यही कारण है कि फिल्म के लिए शुरुआत से ही वे पहली चॉइस थे. मनीष सीरीज में 5 अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. मनीष ने अपने किरदार के लिए एक दफा वजन बढ़ाया और फिर वापस शेप में आने के लिए वजन कम किया. साथ ही ठग बनने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी था क्योंकि गर्मी में इस कारण उन्हें परेशानी होने लगी थी. लेकिन उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया.’
बता दें कि 9 एपिसोड की यह सीरीज 15 जून को रिलीज होगी. सीरीज में सुशांत सिंह, प्रिया बापट और अक्षा भी खास किरदार में नजर आएंगे.
.
Tags: Exclusive interview, Maniesh Paul, OTT Platform, Web Series
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 13:05 IST






