
हाइलाइट्स
बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि टूरिस्ट के साथ इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 92 के तहत गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली. बेंगलुरु में एक टूरिस्ट के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. नीदरलैंड के रहने वाले सैलानी के साथ सरे बाजार बदतमीजी की गई. यह सैलानी पेशे से यूट्यूबर है और बाजार घूमते वक्त वहां सेल्फी के माध्यम से वीडियो बना रहा था. मामले के तूल पकड़ने के बाद बेंगलुरु पुलिस भी हरकत में आई. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बेंगलुरु पुलिस की तरफ से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से घटना का वीडियो शेयर किया गया. पुलिस ने साथ ही बताया, “इस घटना पर कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सैलानियों के साथ इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”
बेंगलुरु के कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि यह एक पुराना वीडियो है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जो व्यक्ति इस वीडियो में विदेशी सैलानी को परेशान कर रहा है उसकी पहचान हो गई है. उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम नवाब हयात शरीफ है. कर्नाटक पुलिस एक्ट की धारा 92 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है. यहां किसी भी व्यक्ति के खिलाफ इस तरह के बर्ताव के लिए जगह नहीं है. मुदस्सिर अहमद नामक शख्स ने बेंगलुरु पुलिस को ट्विटर पर टैग कर इस घटना से अवगत कराया था. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई.
यह भी पढ़ें:- Cyclone Biparjoy Update: बिपरजॉय चक्रवात के चलते रेलवे ने रद्द कीं 95 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
Pertaining to this, action has been taken and the concerned person rounded up. Strict action will be taken against him. No such misbehaviour with foreign tourists will be tolerated. https://t.co/EsrOvP4gZ7
— ಬೆಂಗಳೂರು ನಗರ ಪೊಲೀಸ್ BengaluruCityPolice (@BlrCityPolice) June 12, 2023
.
Tags: Bangalore news, Crime News
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:04 IST






