अंबाला की खास बीयर…जिसे खुलेआम पीते हैं लोग, नहीं पकड़ती पुलिस

कृष्ण बाली/अंबाला: वैसे तो हर शहर का अपना एक जायका होता है, कहीं की जलेबी, कहीं के छोले भटूरे तो कहीं के समोसे. अंबाला का नाम सुनते ही दिमाग में कपड़ों से भरे बाजारों की तस्वीरें आने लगती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबाला में सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक खास तरह की बीयर भी मिलती है. ऐसी बीयर जिसे पीने से आप अपने बच्चों को भी नहीं रोकेंगे. जानिए क्यों?

युवाओं में बीयर का काफी क्रेज है. कुछ खुलेआम पीते हैं और कुछ माता-पिता से छिपकर. लेकिन ये एक ऐसी बीयर है, जिसे पीने से शायद ही कोई मां-बाप अपने बच्चे को रोकेंगे. अंबाला के सदर बाजार में स्थित बिहारी पान भंडार में मिलने वाली ये बीयर पूरी तरह से अल्कोहल फ्री है और ये 100 प्रतिशत फलों के रस से बनाई जाती है. इस बीयर के स्वाद के लिए लोग दूर-दूर से इस दुकान पर पहुंचते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, दुकान के मालिक सन्नी का इस बीयर को बनाने का खास अंदाज भी लोगों के बीच आकर्षण का हिस्सा है.

दुकान के मालिक सन्नी का कहना है कि लोग उनकी दुकान में दूर-दूर से इस बीयर का आनंद लेने आते हैं और ये दुकान उनके पिताजी ने शुरू की थी. साथ ही उनका ये भी कहना है कि भले ही आज ये दुकान अपनी अनोखी बीयर के लिए जानी जाती है, पर ये दुकान उनके पिताजी ने शुरू की थी, जिसका नाम उन्होंने बिहारी पान भंडार रखा था. इसलिए वह इस दुकान का नाम कभी नहीं बदलना चाहेंगे.

चंडीगढ़ में भी एक शाखा
दुकान के मालिक का कहना है कि अंबाला में लगातार सड़क निर्माण के काम के चलते गाड़ियां दुकान तक नहीं आ पाती, जिसके कारण काफी लोग अब यहां नहीं आ पा रहे हैं. बीयर के लिए अंबाला में लोगों का क्रेज देखकर उन्होंने एक दुकान चंडीगढ़ में भी खोली है, ताकि इस खास बीयर और लोगों के बीच कोई न आ सके.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:41 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More