UP BEd JEE 2023: 15 जून को होगा बीएड एंट्रेंस एग्जाम, परेशानी से बचाना है तो अभ्यर्थी रखें इन बातों का ध्‍यान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 15 जून को प्रदेश भर में आयोजित की जायेगी. प्रदेश के 75 जिलों में कुल 1108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. प्रवेश परीक्षा को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई है. विश्वविद्यालय द्वारा अभ्यर्थियों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर है. गाइडलाइन में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर किन चीजों को लेकर जा सकते हैं और किन बातों का उन्हें ध्यान रखना होगा. आइए जानें…

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लिए समन्वयक प्रो मुन्ना तिवारी ने बताया कि यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को दिए गए समय से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. 30 मिनट पहले उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा. अभ्यर्थी अपने साथ एक ब्लैक बॉल पेन और एक ब्लू बॉल पेन ही लेकर जा पाएंगे. एडमिट कार्ड की दो कॉपी अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जानी होगी. इस फोटो को परीक्षा में जमा करना होगा.

भूलकर भी ना करें यह गलतियां
प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के दिन अभ्यर्थी सिर्फ एडमिट कार्ड और पेन लेकर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर पाएंगे. इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास कोई मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होना चाहिए. परीक्षा दो पालियों में होगी. जबकि पूरे 3 घंटे की अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा भवन के अंदर ही रहना होगा. परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर के रेंज में सभी फोटोकॉपी मशीनों की दुकान बंद रहेंगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें