
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में एथनिक डे मनाया गया. इवेंट में शामिल सभी छात्र- छात्राएं एथनिक वियर पहन कर पहुंचे. दूसरे राज्यों से पढ़ाई करने आए स्टूडेंट्स ने अपने राज्यों के पारंपरिक वेशभूषा को प्रेजेंट किया. इवेंट के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति की झलक दिखी. वहीं, इवेंट से एबीयू कैंपस पूरी तरह खिल उठा. सभी स्टूडेंट्स और फैकल्टी ने इस इवेंट को खास पसंद किया और आयोजन की तारीफ की.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी थे. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संगीत, डांस, कविता, एथनिक वियर रैम्प वॉक और अंत में लाइव कंसर्ट का आयोजन रखा गया. आर्या अग्रवाल के कत्थक की प्रस्तुति ने ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. इधर, सीएस डिपार्टमेंट के सुमित सोनी ने खुद का लिखा छत्तीसगढ़ी गीत सुनाया. गीत के बोल अपने संस्कृति को दर्शाते हुए लिखे गए थे, जिसे खूब सराहना मिली. सभी कार्यक्रमों में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. आयोजन को लेकर स्टूडेंट्स का उत्साह सातवें आसमान पर था.
देश की विभिन्न संस्कृतियों को एक मंच में किया पेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीएन वाजपेयी ने कहा कि आज का कापेर्यक्रम बेहद ही भव्य है. छात्र-छात्राएं ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं. कार्यक्रम को जिस ढंग से आयोजित किया गया है, यह तारीफ के काबिल है. विश्वविद्यालय के इस कार्यक्रम में जिस तरह से देश के विभिन्न संस्कृतियों को एक मंच में पिरोने की कोशिश की गई है, वह सराहनीय है. आयोजन में संयोजक प्रो. स्वाति रोज टोप्पो, सह-संयोजक डॉ. पूजा पांडेय, स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अखिल शर्मा, नीरज यादव, स्वप्निल पांडे, अंकुर अवस्थी, सौम्या पांडे, साहिल टंडन, प्रो सौमित्र तिवारी, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. आकांक्षा सिसोदिया, सूरज सिंह राजपूत, आर्या अग्रवाल, यशवंत सिंह, सुजय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे.
.
Tags: Bilaspur news, Chhattisagrh news, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 15:41 IST






