Career Tips: बेस्ट एंप्लॉई कैसे बनें? बस होने चाहिए ये गुण, बॉस ही नहीं, कलीग भी करेंगे तारीफ


नई दिल्ली (Career Tips, Job Tips). करियर में ग्रोथ के लिए नौकरी बदलना या अच्छा इंक्रीमेंट हासिल करना सबकुछ नहीं होता है. सिर्फ बेहतरीन डिग्री और बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव भी काफी नहीं होता है (Skills in Resume). दरअसल, हर मैनेजर अपने टीम मेंबर्स में कुछ खास तरह की स्किल्स ढूंढता है.

आप चाहे नई नौकरी ढूंढ रहे हों या पुरानी में ही प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हों, आपके लिए अपनी स्किल्स को अपग्रेड करना जरूरी है (Skills for Career Growth). इनसे ग्रोथ की राह आसान हो जाती है (Career Guidance). जिन एंप्लॉइज के पास ये स्किल्स होती हैं, उन्हें दूसरों की तुलना में ज्यादा प्रिफरेंस दी जाती है.

टेक सैवी होना है जरूरी
अब टेक्नोलॉजी के बिना कुछ भी संभव नहीं है. ऐसे में खुद को टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट रखना जरूरी है (Technology Updates). इसके बिना करियर में तरक्की नहीं मिल सकती है. आप जिस क्षेत्र में नौकरी करते हैं, उससे जुड़े टेक्नोलॉजी एडवांस्मेंट से खुद को अपडेट रखें. इसके लिए कोई कोर्स करना पड़े तो देरी न करें.

प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड से बनेगी बात
टीम, प्रोजेक्ट और काम के बीच में समस्याएं आना आम बात है. लेकिन उनसे डील करना हर किसी को नहीं आता है. हर मैनेजर अपने एंप्लॉई में प्रॉब्लम सॉल्विंग गुण देखना चाहता है (Problem Solving Skills). एंप्लॉई में प्रॉब्लम सॉल्विंग एटिट्यूड के साथ ही क्रिटिकल थिकिंग स्किल्स भी होनी चाहिए (Critical Thinking Skills). आपको हर तरह की स्थिति में काम करना आना चाहिए.

जादू होती हैं कम्युनिकेशन स्किल्स
हर फील्ड में कम्युनिकेशन स्किल्स की अपनी अहमियत होती है (Communication Skills). एचआर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स से प्रभावित होकर आपको सेलेक्ट करता है, फिर मैनेजर भी आपकी उन्हीं स्किल्स से प्रभावित होता है. अगर आप अपनी बात को सही तरीके से किसी के सामने नहीं रख पाते हैं तो कंपनी की नजर में आपकी खास वैल्यू नहीं रहती है.

टीम के साथ हो दोस्ती
आप चाहे कितने भी बेहतरीन प्रोफेशनल हों लेकिन अगर टीम मेंबर्स के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर सकते हैं, तो आप कंपनी के लिए अच्छे एसेट नहीं माने जाएंगे (Team Building Activities). अपने कलीग्स के साथ हेल्दी रिलेशनशिप बनाकर रखें, जरूरत पड़ने पर उनके साथ रहें और उनके आइडिया सुनें.

ये भी पढ़ें:
सिविल सर्विस में हैं भाई-बहन और जीजाजी, सोशल मीडिया पर छाई बचपन की फोटो
यूपीएससी परीक्षा पास कर यहां भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें क्या हैं ग्रुप ‘बी’ सेवाएं

Tags: Career Guidance, Career Tips, Job and career, Job and growth, नौकरी

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More