Anupamaa: ‘अनुपमा’ के बराबर रोल, फिर भी आधी है ‘अनुज कपाड़िया’ की फीस! पैसों को लेकर ये क्या बोल गए गौरव खन्ना

मुंबई. Anupamaa Gaurav Khanna fee: ‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली टाइटल रोल निभाकर काफी पॉपुलर हो चुकी हैं. शो में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने वाले गौरव खन्ना के साथा रूपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. गौरव टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, उन्होंने फीस असमानता पर अपने बात रखी. उनका मानना है कि काम के प्रति ईमानदारी मायने रखती है. इसके हिसाब से ही कीमत अच्छी मिलेगी. टैलेंट किसी भी इंडस्ट्री में सफलती की चाभी होती है.

गौरव खन्ना ने हिंदुस्तान टाइम्स से हाल ही में बातचीत के दौरान कहा, “फीस में असमानता है या नहीं, यह मेरी समझ में नहीं आता. मुझे पता है कि आपको अपने काम के प्रति ईमानदार होना चाहिए. आप जो भी पैसा घर ले जा रहे हैं, वह उचित होगा. मैं इस मामले में बहुत व्यावहारिक व्यक्ति हूं. प्रत्येक पेशे के अपने उतार-चढ़ाव होते हैं.”

नितेश पांडे के निधन पर यकीन नहीं कर पा रही ‘अनुपमा’, जल्द मिलने का था प्लान, बोलीं- ‘मेरा तो सबकुछ…’

गौरव खन्ना ने ये भी कहा कि योग्यता के आधार पर ही फीस तय होती है. केवल एक चीज जो आपको किसी भी इंडस्ट्री में टिके रहने देती है, वो है आपकी प्रतिभा है. उन्होंने कहा कि पॉपुलैरिटी और सराहना पैसों कमाने ज्यादा फायदेमंद है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह उस व्यक्ति की तुलना में बहुत अधिक है जो मेरी कमाई से दोगुना या पांच गुना अधिक कमाएगा.”

गौरव खन्ना के लिए पैसा नहीं, पॉपुलैरिटी मायने रखती है

गौरव खन्ना ने कहा, “दर्शकों का प्यार और मेरे प्रदर्शन के लिए मुझे जो प्रशंसा मिलती है, उसका मुकाबला पैसों की वैल्यू से नहीं किया जा सकता है. मैंने कभी भी अपने काम को इस तरह से नहीं आंका. मैंने हमेशा इसे इस नजरिए से देखा है कि मेरे दर्शक मुझे पसंद करते हैं या नहीं. यह सबसे बड़ी तनख्वाह है, जिसे आप घर ले जा सकते हैं क्योंकि यह कभी इधर-उधर नहीं होता है.”

इतनी है गौरव खन्ना की फीस

बता दें, गौरव खन्ना ‘अनुपमा’ के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख  रुपए फीस लेते हैं. जबकि अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली 3 लाख रुपए प्रति एपिसोड लेती हैं.

Tags: Anupamaa, Rupali Ganguly

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More