2024 तक मुंबई को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, क्या कुछ होगा खास, 8 प्वाइंट में जानें सबकुछ


मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए नवी मुंबई में नया हवाई अड्डा तैयार किया जा रहा है. अच्छी खबर यह है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन 2024 से शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई हवाई अड्डा के विस्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2032 तक इसकी क्षमता 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की जाएगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले हफ्ते हवाई अड्डा निर्माण क्षेत्र का दौरा किया. फडणवीस के ट्वीट करके बताया कि उन्होंने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा किया और टर्मिनल, रनवे पर चल रहे काम की समीक्षा की.

फडणवीस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, 2017 में हमने नवी मुंबई हवाई अड्डे का काम शुरू किया था. इस बात की उम्मीद है कि 2024 तक यहां की जनता को नए हवाई अड्डे की सौगात मिल जाएगी. उन्होंने लिखा है कि हम महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था में गति लाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, सुधार और निवेश पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इस विकास की गति को लाने के लिए हमारा मूल मंत्र है ‘.Infra Led Development’. मुझे इस बात पर कोई शक नहीं है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस मामले में मील का पत्थर साबित होगा. यह हवाई अड्डा मुंबई और नवी मुंबई के बाद नए तीसरी मुंबई के विकास की शुरुआत करेगा.

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बारे में 8 जरूरी बातें

1 . हवाई अड्डा मुंबई मेट्रोपोलेटिन रीजन (एमएमआर) में उल्वे में मौजूद है.
2. नवी मुंबई हवाई अड्डे के निर्माण की योजना ने 1990 में आकार लिया. लेकिन इसको गति 2000 में मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में इस परियोजना के निर्माण की नींव रखी थी.
3- ग्रीन एयरपोर्ट के तौर पर पहचान रखने वाला यह हवाई अड्डा पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से युक्त होगा. इसके साथ ही इसे ग्रीन कहने की वजह यह है कि इसके संचालन में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है जिसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन, सोलार उर्जा और हरित बिजली का उपयोग किया जाएगा.
4- हवाई अड्डे का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फूल कमल की तरह है. जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा.
5 – चार चरणों की यह परियोजना के पहले दो चरण, जिसके तहत विश्व स्तरीय हवाई अड्डा तैयार होगा, इसके दिसंबर 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है.
6- 1160 एकड़ क्षेत्र में फैले नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की लागत 16,700 करोड़ रुपये है.
7- 2032 तक हवाईअड्डे की क्षमता 2.5 मिलियन टन कार्गो की होगी. यही नहीं इसके साथ मुंबई दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला पहला शहर बन जाएगा.
8- नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. का निर्माण अडाणी समूह कर रहा है.

Tags: Airport, Mumbai airport, Navi Mumbai

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया