गांव के तालाब में हाथियों का झुंड कर रहा छप छइयां छईं, वीडियो देख आप भी कह उठेंगे- वाह


रामकुमार नायक/गौरेला पेंड्रा मरवाही. छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में इन दिनों 5 जंगली हाथियों की आमद हुई है. हाथियों का यह झुंड पिछले 11 दिनों से मरवाही वन मंडल के मरवाही परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है. गर्मी से निजात पाने के लिए हाथियों का यह झुंड पानी में मस्ती करता नजर आया है. बेहद रोमांचित कर देने वाला यह नजारा छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के घुसरिया गांव के नजदीक तालाब में देखने को मिला. जहां राहगीर भी उनको देख अचंभित हो गए और नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के घुसरिया गांव के नजदीक तालाब में हाथियों ने अपना कब्जा जमा लिया और पानी में मस्ती करते दिखे. वैसे, गर्मी के मौसम में पानी में मस्ती करना हाथियों की पहली पसंद होती है. वैसे भी गर्मी ने तो अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसके कारण आम जनजीवन तो प्रभावित हो ही गया है, वन्य प्राणियों के लिए भी गर्मी परेशानी का सबब बन चुकी है.

10 दिन पहले हाथियों का दल कोरबा जिले की सीमा से जैसे ही मरवाही वन मंडल में दाखिल हुआ, उसके बाद से मरवाही वन मंडल की निगरानी टीम ने हाथियों की निगरानी करते हुए हाथियों के हर मूमेंट पर नजर बनाए रखी है. उसके बाद भी हाथियों ने कुछ ग्रामीणों के घरों के साथ फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया