Sarkari Naukri 2023 : म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में टीचर और चपरासी समेत कई पदों पर नौकरियां, 15 जून तक करें अप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sarkari Naukri 2023 : पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) में प्राइमरी टीचर और चपरासी सहित विभिन्न पदों पर 581 वैकेंसी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून 2023 तक करना है. म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन/मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता के संबंध में डिटेल जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट pmc.gov.in/ पर जाकर करना है.

पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन भर्ती के लिए योग्यता

प्राइमरी टीचर- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड होना चाहिए. ग्रेजुएशन में भी 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए. साथ में दो साल का टीचिंग एक्सपीरियंस भी जरूरी है. टीचर पद के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल है.

चपरासी- चपरासी पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए. इसके लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए.

अन्य पद- पीएमसी ने लैबरोटरी असिस्टेंट, क्लर्क, ड्राइवर सुपरवाइजर, लाइब्रेरियन, हेड मास्टर और जूनियर क्लर्क पदों पर भी भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी.

वैकेंसी डिटेल

प्राइमरी टीचर (इंग्लिश मीडियम)-260
सेकेंडरी टीचर-110
हायर सेकेंडरी एंड टीचर- 21
पार्ट टाइम टीचर-133
हेड मास्टर-1
सुपरवाइजर-1
सेकेंडरी टीचर-35
सेकेंडरी टीचर (प्राइमरी)-5
जूनियर क्लर्क-2
फुल टाइम लाइब्रेरियन-1
लैब असिटेंट कंप्यूटर लैब- 1
साइंस लैब असिस्टेंट-1
चपरासी-10

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. लिखित परीक्षा 25 जून और इंटरव्यू 15 जून को होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

प्राइमरी टीचर- 25000 रुपये महीने
चपरासी-15000 रुपये महीने
अन्य पद- जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

Tags: Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें